{"_id":"1976a5f30b213f30aaefed9eff6817db","slug":"submit-details-of-tenants-servant-and-pg-decree-from-police-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर, पेइंग गेस्ट व किरायेदारों का ब्यौरा जमा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर, पेइंग गेस्ट व किरायेदारों का ब्यौरा जमा कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकर, पेइंग गेस्ट व किरायेदारों का ब्यौरा 10 दिन के भीतर पुलिस थाना व चौकी में लिखित जमा कराएं। ये निर्देश पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जिला में रिहायशी मकानों व व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों के लिए उपरोक्त नियमों की पालना अनिवार्य है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। यह आदेश आगामी 1 मार्च 2016 तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों में जिले के सभी मकान मालिकों तथा व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों, प्रबंधकों व प्रभारियों से कहा है कि वे किराएदारों व पेइंग गेस्ट का नाम, पूरा पता, फोटो, दूरभाष नंबर, किराएदारों का स्थाई निवास पता, परिवार के सदस्यों की संख्या नाम सहित, व्यवसाय, कार्यालय अथवा कार्यस्थल का पता व दूरभाष नंबर, किराए पर दिए गए परिसर अथवा संपत्ति का पता लिखित रूप में संबंधित पुलिस चौकी में देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने यह आदेश लोगों की जान-माल की सुरक्षा एवं कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जारी किये हैं कि रिहायशी मकानों व व्यवसायिक संस्थानों में किसी भी असामाजिक व आपराधिक घटना को रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी मकान मालिकों तथा व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों, प्रबंधकों व प्रभारियों को आदेश जारी करते हुए हिदायतें दी हैं कि वे अपने खाली मकानों, संस्थानों व घर में रखे गए किराएदारों, पेइंग गेस्ट व नौकर की विस्तृत रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाना व चौकी में दें।