फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subhash Barala elected unopposed as Rajya Sabha member.

Chandigarh News: सुभाष बराला निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्य

Tue, 20 Feb 2024 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Subhash Barala elected unopposed as Rajya Sabha member.
राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर सुभाष बराला ने लिया मुख्यमंत्री का आशीर्वाद
विज्ञापन

बिप्लब देब और नायब ने भी दी बधाई
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष रहे सुभाष बराला मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी बराला को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराला राज्यसभा में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सांसद निर्वाचित होने पर बराला ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।


राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हुए स्थान पर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की उपस्थिति में बराला ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सुभाष बराला के विरोध में कांग्रेस व अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा, इसलिए मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार ने बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed