फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub division and tehsil complex will be built at 17 places in Punjab

Punjab News: 17 स्थानों पर बनेंगे सब-डिवीजन व तहसील कांप्लेक्स, 80 करोड़ रुपये मंजूर

Sun, 27 Nov 2022 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 09:33 PM IST
सार

कांप्लेक्स अति आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे, ये भूकंपरोधी तकनीक पर बनेंगे। इतना ही नहीं यह बिजली की बचत में सहायक होंगे। इसके अलावा आग से निपटने के उचित इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
Sub division and tehsil complex will be built at 17 places in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार ने सब-डिवीजन, तहसील और सब-तहसील कांप्लेक्सों में अति आधुनिक इमारतें बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इनमें लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पहले चरण में 80 करोड़ रुपये की लागत से 17 अति आधुनिक इमारतें बनाने को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दी है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। तय समय में निर्माण कार्य पूरे कर कांप्लेक्स जनता को समर्पित किए जाएंगे।

विज्ञापन


कांप्लेक्स अति आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे, ये भूकंपरोधी तकनीक पर बनेंगे। इतना ही नहीं यह बिजली की बचत में सहायक होंगे। इसके अलावा आग से निपटने के उचित इंतजाम होंगे। इस दौरान दिढ़बा में सब-डिवीजन कांप्लेक्स के निर्माण पर 16.06 करोड़ रुपये, चीमा में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 4.46 करोड़, बालियांवाली में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 1.42 करोड़, गोनियाना मंडी में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 1.04 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह सब-तहसील कांप्लेक्स नथाना पर 1.47 करोड़ रुपये, सब-तहसील कांप्लेक्स दसूहा पर 4.49 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स क्लानौर पर 6.49 करोड़, नए प्रशासनिक कांप्लेक्स सुल्तानपुर लोधी पर 5.80 करोड़, फगवाड़ा में प्रशासनिक कांप्लेक्स पर 3.96 करोड़, अहमदगढ़ में तहसील कांप्लेक्स पर 5.95 करोड़, अमरगढ़ में तहसील कांप्लेक्स पर 6.69 करोड़, बस्सी पठाना में प्रशासनिक कांप्लेक्स पर 8.61 करोड़, अबोहर में सब-डिवीजन/तहसील कांप्लेक्स पर 3.50 करोड़, बनूड़ में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 3.05 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स माजरी पर 0.5 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स जीरकपुर पर 0.5 करोड़ और श्री चमकौर साहिब में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 5.14 करोड़ खर्च किए जाएंगे। याद रहे कि उचित तहसील कांप्लेक्स न होने से लोगों को दिक्कत आती थी क्योंकि उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए कई भवनों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed