फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students write code number hurry during exam problem created

परीक्षा के दौरान हड़बड़ी में छात्रों ने नहीं लिखे कोड नंबर, खड़ी हुई समस्या

Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students write code number hurry during exam problem created
चंडीगढ़। पीयू की ओर से करवाई जा रही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में छात्रों के पसीने छूट रहे हैं। कभी उन्हें नेट रुला रहा है तो कभी डाकघर तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। लद्दाख व जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के साथ ये दिक्कतें आ रही हैं। कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका व पीडीएफ पर सभी डिटेल डाल दी लेकिन पेपर कोड डालना भूल गए।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि हड़बड़ी में छात्रों से ऐसा हो गया। अब ऐसे छात्रों की कॉपी निकालने में दिक्कतें खड़ी होंगी। हालांकि समस्या का हल हो जाएगा। उधर, पीयू परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों की परीक्षा बाद में करवाने की योजना बना रहा है। हालांकि पहले इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीयू के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शुक्रवार को 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 30 से अधिक विषयों की परीक्षा हुई। स्नातक व परास्नातक वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा से 20 मिनट पहले पेपर ई-मेल व व्हाट्सएप के जरिये भेजा गया। कुछ विद्यार्थियों के पेपर डाउनलोड नहीं हो पाए तो उनकी मदद के लिए संबंधित विभाग के शिक्षक जुटे थे। नोडल केंद्रों के जरिये भी उनकी समस्या हल की गई। लद्दाख के विद्यार्थियों को नेट की अधिक दिक्कतें रहीं। इसके साथ ही उन्हें डाकघर के जरिये उत्तर पुस्तिका भेजने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ी। शाम तक अधिकांश विद्यार्थियों की पीडीएफ पीयू को मिल गई। वहीं कुछ छात्रों ने डाकघर से उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed