फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students waiting for teachers shortage of 31 thousand teachers in schools

Chandigarh News: शिक्षकों के इंतजार में विद्यार्थी, स्कूलों में 31 हजार शिक्षकों की कमी

Tue, 05 Sep 2023 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students waiting for teachers shortage of 31 thousand teachers in schools
-सबसे अधिक टीजीटी के 16 हजार और पीजीटी के 8703 पद खाली
विज्ञापन

-20 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, पक्की के साथ-साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम से लगाए जाएंगे अध्यापक

शिक्षक दिवस पर विशेष

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूलों में 31,434 हजार शिक्षकों की कमी है। सबसे अधिक टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के 16,022 और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के 8,703 पद खाली पड़े हैं। प्रिंसिपल, हेडमास्टर के साथ-साथ जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग), पीआरटी (प्राइमरी टीचर) तक के पदों पर शिक्षकों का इंतजार है। आलम ये है कि कई स्कूलों में तो एक-एक अध्यापक है, जबकि काफी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां पर महत्वपूर्ण हिंदी, अंग्रेजी विषय के अध्यापक भी नहीं है।
हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बावजूद शिक्षकों की भर्तियां लंबित चल रही हैं, जिसके चलते पिछले कई साल से यह स्थिति बनी हुई है। खाली पदों को स्थायी रूप से भरने के बजाय अब सरकार की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भरने की तैयारी चल रही है। हरियाणा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के स्कूलों में कुल 1 लाख 20 हजार 966 पद स्वीकृत हैं। पहले 38 हजार शिक्षकों की कमी थी, लेकिन हाल ही में टीजीटी की भर्ती पूरी होने के चलते यह आंकड़ा घटकर 31 हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाक्स
ये है ब्योरा
पद स्वीकृत पद कार्यरत खाली
प्रिंसिपल 2,442 1,856 586
हैडमास्टर 1,044 654 390
पीजीटी 35,386 26,683 8,703
वोकेशनल 485 289 196
ईएसएचएम 2,244 1,760 484
टीजीटी 39,834 23,812 16,022
हेड टीचर 2,121 1,534 587
जेबीटी,पीआरटी 35,638 35,537 101

बाक्स

मेवात में सबसे अधिक पद खाली
शेष हरियाणा के अलावा मेवात की बात करें तो यहां 50 प्रतिशत तक पद खाली हैंं। यहां स्कूल विभाग में कुल 10,641 पद स्वीकृत हैं, जबकि यहां पर कुल 5,491 का ही स्टाफ तैनात है और शेष 5,154 पद खाली हैं। यहां शिक्षकों की बात करें तो पीजीटी के 934, टीजीटी के 2181, हेड टीचर के 141, जेबीटी, पीआरटी के 1053 पद खाली हैं। इनके अलावा, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ-साथ ग्रुप डी के कर्मचारियों की भी भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
ये है स्कूलों की स्थिति
सीनियर सेकेंडरी स्कूल 2173
संस्कृति स्कूल 139
हाई स्कूल 1026
मिडिल स्कूल 2133
प्राइमरी 7255
संस्कृति प्राइमरी 1419
आरोही 36
केजीबीवी 33
मेवात माडल 8



कोट (फोटो)

हमारा संगठन शुरू से ही ये मांग करता रहा है कि शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाए। इसके लिए संगठन शिक्षा मंत्री से लेकर निदेशक तक को मांग पत्र दे चुका है। जब शिक्षक ही नहीं होंगे तो शिक्षा की अलख के बारे में कैसे सोचा जा सकता है। इस बारे में सरकार को गंभीरता से विचार करके पदों को स्थायी रूप से भरना चाहिए।

-सतपाल सिंधू, राज्य प्रधान, हसला


कोट (्रफोटो)
शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार ने पूरी योजना तैयार कर ली है। 11 हजार पदों को पक्की भर्ती से भरा जाएगा, जबकि 9 हजार शिक्षक हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रखे जाएंगे। जल्द ही अध्यापकों की तबादला ड्राइव भी शुरू की जाएगी। इसके बाद छात्रों की संख्या के अनुसार ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
-कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed