फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students took out their fury march, picketing continues, said - Library will be removed only after opening

छात्रों ने निकाला रोष मार्च, धरना जारी, कहा- पुस्तकालय खुलवाकर ही हटेंगे

Fri, 26 Mar 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Students took out their fury march, picketing continues, said - Library will be removed only after opening
पंजाब यूनिवर्सिटी में रोष मार्च निकालते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पुस्तकालय खोलने की मांग पर पंजाब यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन छात्रों ने रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने एलान कर दिया है कि एसी जोशी पुस्तकालय नहीं खुलने तक धरना जारी रहेगा। वहीं, दूसरी ओर वीरवार को पीयू प्रशासन के अधिकारी कई बार छात्रों को मनाने के लिए गए, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू ने एसी जोशी पुस्तकालय को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। इससे छात्रों में आक्रोश पनप गया। उनका कहना है कि वे छात्रावासों में रह रहे हैं। शोध से जुड़ी किताबों की उन्हें जरूरत पड़ती है। कई अन्य पेपर की भी वह तैयारी में लगे हैं। ऐसे में पुस्तकालय खोला जाए। पहले भी बमुश्किल संघर्ष कर पुस्तकालय खुलवाया गया था। छात्रों ने बुधवार की रात पुस्तकालय के बाहर ही बिताई। वीरवार को भी दिनभर धरना जारी रहा। इस धरने में अधिकांश छात्र संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। पीयू प्रशासन के अधिकारी सुबह छात्रों से बात करने पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनीं। पीयू के अधिकारियों ने भी एक बैठक की है। सूत्रों का कहना है कि पुस्तकालय खोला जा सकता है। इसके लिए नियम बन जाएंगे कि एक साथ में कितने विद्यार्थी पुस्तकालय में आ-जा सकेंगे। छात्रों ने पीयू प्रशासन से साफ कहा है कि वे कोरोना की गाइडलाइन का पूरा पालन करेंगे, लेकिन पुस्तकालय खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed