फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students staying in hostels can come to PU and take books and laptops

हॉस्टलों में रहने वाले छात्र पीयू आकर ले जा सकते हैं किताबें और लैपटॉप

Mon, 15 Jun 2020 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Students staying in hostels can come to PU and take books and laptops
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में रहने वाले छात्र पीयू आकर अपना सामान ले जा सकते हैं। इसके लिए पीयू ने आदेश जारी कर दिया है, लेकिन स्टूडेंट्स यहां तक कैसे पहुंचेंगे। यह उनके सामने संकट है। मौजूदा संकट में छात्र अपने वाहन या बुकिंग के जरिये विद्यार्थी आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लॉकडाउन 24 मार्च से शुरू हो गया। पीयू के हॉस्टलों में रह रहे आठ हजार विद्यार्थी भी आनन-फानन में अपने घर चले गए। कुछ सामान यहां हॉस्टलों में छूट गया तो कुछ वह साथ ले गए। किताबों से लेकर लैपटॉप आदि सामान हॉस्टलों में स्टूडेंट्स का रह गया जो अब उनके लिए जरूरी है। पीयू ने परीक्षा कराने के लिए जुलाई में कह दिया है। विद्यार्थी बिना किताबों के कैसे पढ़ाई करें। इसके लिए छात्र नेताओं ने पीयू प्रशासन से कहा कि इसके लिए रास्ता निकालें।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पीयू ने छात्रों को मेल आदि के जरिये अवगत कराया है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र अपनी किताबें, लैपटॉप ले जा सकते हैं, लेकिन यहां तक वह सुरक्षित पहुंचें। छात्रों को हॉस्टलों में रुकने की अनुमति नहीं मिलेगी। कुछ छात्रों ने यह भी कहा है कि सामान हॉस्टल से लाना जरूरी भी है, लेकिन यातायात के साधन उनके पास नहीं हैं। ऐसे में पीयू को इसके लिए भी बंदोबस्त करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed