फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students sitting on indefinite dharna due to increase in mess price

मेस के दाम बढ़ने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्यार्थी

Sat, 26 Mar 2022 03:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students sitting on indefinite dharna due to increase in mess price
रिपोर्ट : कविता बिश्नोई
विज्ञापन

फोटो : अजय वर्मा जी के ट्रैक से
मेस के दाम बढ़ने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्यार्थी
छात्र संगठन सथ ने वीसी दफ्तर के बाहर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- दाम घटने पर ही खत्म करेंगे धरना
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी खुलने पर मेस के मूल्यों में 10 रुपये की वृद्धि की गई है। लॉकडाउन के समय में जब कुछ ही छात्र छात्रावास में रुके हुए थे, तब धीरे-धीरे मूल्यों को बढ़ाया गया। इसका कारण बताया कि विद्यार्थी कम हैं, जिस कारण ठेकेदार खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। परिसर खुलते ही बढ़े हुए मूल्यों को वापस ले लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठन सथ पीयू वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बढ़े मूल्य वापस लेने के बाद ही धरना खत्म करेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन सथ के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह मेस के बढ़े मूल्यों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान एमए के छात्र हरमनप्रीत ने बताया कि छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर 15 मार्च को डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन दिया था और उनसे मेस के बढ़े हुए मूल्य वापस लेने की बात कही थी। इसके लिए प्रशासन को दस दिन का समय दिया गया था लेकिन अभी तक पीयू प्रशासन ने छात्रों के मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की है इसलिए हमने अनिश्चितकालीन धरना देने की योजना बनाई है। अब हम जब तक बढ़े मूल्यों को वापिस नहीं लिया जाता, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने मेस के मूल्यों में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। छात्र इस बात को मान रहे हैं कि महंगाई बढ़ी है। प्रशासन एक या दो रुपये की बढ़ोतरी करे तो जायज हैं, लेकिन इतना महंगे खाने के खर्च को छात्र वहन नहीं कर सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ पीयू प्रशासनिक अधिकारों ने मुलाकात की लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया। वे अपने साथ लिखित में कोई आदेश लेकर नहीं आए इसलिए छात्रों ने अधिकारियों को कहा है कि वे बिना लिखित आदेश के धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा वेतन आयोग लागू कराने के लिए किया प्रदर्शन
गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। छठा वेतन आयोग लागू करने की मांग को लेकर उन्होंने वीसी दफ्तर घेरकर परिसर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और एक घंटे के लिए सुबह के समय काम बंद रखा। कर्मचारियों ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्लेट और तालियां पीटते हुए रैली निकाली। पुसा अध्यक्ष हनी ठाकुर ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर रविवार को होने जा रही सीनेट बैठक का भी घेराव करेंगे और प्रदर्शन करेंगे। पीयू प्रशासन को वे इस मामले में कई बार पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed