फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students, senators and technical staff opened a front in PU, management is silent

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थी, सीनेटर और तकनीकी स्टाफ ने खोला मोर्चा, प्रबंधन मौन

Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Students, senators and technical staff opened a front in PU, management is silent
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में एक ओर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में विद्यार्थी वीसी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, सीनेट चुनाव में देरी के विरोध में सिनेटर प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरा मोर्चा पीयू लैब टेक्निकल एसोसिएशन ने खोल रखा है। प्रदर्शन पर प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन पीयू प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, न विद्यार्थियों की मांगे मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में भूख हड़ताल पर वीसी ऑफिस के पास बैठे विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने लगी है। बुधवार को स्वास्थ्य जांच में लो बीपी की शिकायत के साथ विद्यार्थियों का वजन भी लगातार गिरने की बात सामने आई। बावजूद इसके विद्यार्थी मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की बात कह रहे हैं। विद्यार्थियों की मुख्य मांग परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लेना है। विद्यार्थी बीते कई दिनों से प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रहे हैं लेकिन पीयू प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पीयू प्रशासन ने सत्र 2024-25 में सभी यूजी, पीजी कोर्सेज के परीक्षा शुल्क, पीएचडी कोर्स वर्क शुल्क और हाॅस्टल में मेहमान बनकर रहने के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के छात्र नेता व बीते छात्र परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल नैन ने बताया कि परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीयू प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है, जोकि विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। राहुल नैन के साथ भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता साहिल का कहना है कि परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से दिक्कत तो है ही, यूनिवर्सिटी में लड़कों व लड़कियों दोनों के हॉस्टल में भी कई समस्याएं हैं, जिनका कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा। बीते दिन बॉयज हॉस्टल नंबर-2 के वाटर कूलर से कीड़े निकले हैं। कुछ दिन पहले हॉस्टल के रूम का पंखा गिर गया था। ऐसी परिस्थितियों में विद्यार्थी हाॅस्टल में कैसे रहेंगे। पीयू प्रशासन नजर अंदाज करने के अलावा कुछ नहीं करता, विद्यार्थियों की समस्या को उठाना हमारा कर्तव्य है। इसलिए मांगें पूरी न होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article