फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students raised the issue, said - PU should conduct student union elections or else there will be a fierce demonstration

छात्रों ने उठाया मुद्दा, बोले- छात्र संघ के चुनाव करवाए पीयू वरना होगा उग्र प्रदर्शन

Sun, 13 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students raised the issue, said - PU should conduct student union elections or else there will be a fierce demonstration
चंडीगढ़। पीयू के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कोरोना के मध्य हुए हैं। अब कोरोना विदाई की ओर है। ऐसे में छात्र संघ के चुनाव करवाए जाएं। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र प्रदर्शन हो सकता है। पीयू सकारात्मक तरीके से छात्रों के बारे में सोचे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले साल छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके। इस बार भी यही माहौल बनाया जा रहा है। सितंबर में छात्र संघ चुनाव होते हैं। उस समय नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। ऐसे में चुनाव की संभावनाएं बहुत कम नजर आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि सीनेट व सिंडिकेट के चुनाव अब तक हो जाने चाहिए थे, लेकिन पीयू ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। छात्रों को उनका हक चाहिए। वह चाहते हैं कि छात्र संघ चुनाव हों। उनका आरोप है कि अधिकारी मनमाने निर्णय ले रहे हैं। छात्रों के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को उनका नेता चाहिए ताकि उनके हितों की रक्षा कर सके। कुछ छात्रों ने पीयू प्रशासन को पत्र भेजे हैं। छात्रों ने कहा कि जुलाई तक पीयू प्रशासन के पास समय है, उसके बाद छात्र किसी की नहीं मानेंगे। वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed