फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of Sanmati School spread the colors of art

Chandigarh News: सन्मति स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरे कला के रंग

Sat, 08 Nov 2025 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Students of Sanmati School spread the colors of art
हलवारा। सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है । गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज, मुल्लांपुर दाखा में आयोजित अनुभव 2025 कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये अपनी कला के रंग बिखेर जीत का परचम लहराया। प्रिंसिपल सुप्रिया खुराना के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किए। कक्षा 12वीं की रजनी ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों नवदीप सिंह, आरती देवी और अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं की गुरनूर कौर ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में तरनजीत कौर, मुस्कान, हरसिमरन कौर, जैस्मीन कौर, पलक और जाविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 12वीं की राजदीप कौर ने लोकगीत श्रेणी में तीसरा स्थान जबकि कक्षा 11वीं की महक ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों और मार्गदर्शक अध्यापक मैडम नेहा सहोता, नवजोत कौर, वीरपाल कौर, गुरमीत कौर और जसवीर कुमारी को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश जैन, सचिव महावीर जैन और प्रिंसिपल सुप्रिया खुराना ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed