{"_id":"61c39843dbaa9a1797288d15","slug":"students-of-many-colleges-including-ccet-demonstrated-against-offline-examination-chandigarh-news-pkl4369503149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन परीक्षा केविरोध में सीसीईटी समेत कई कॉलेजों के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन परीक्षा केविरोध में सीसीईटी समेत कई कॉलेजों के छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग समेत कई कॉलेजों के छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में बुधवार को पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। शाम तक छात्र कार्यालय के बाहर डटे रहे। अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
डिप्लोमा विंग समेत कई कॉलेजों के विद्यार्थियों को पता लगा कि उनकी परीक्षाएं ऑफलाइन होने जा रही हैं। इसको लेकर उनमें आक्रोश पनप गया। उनका तर्क था कि अधिकारियों ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाएं। अब 28 दिसंबर से ऑफलाइन परीक्षाएं क्यों हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए स्वरूप को लेकर संकट बढ़ रहा है। विद्यार्थी घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं। परिवार के लोग भी उन्हें बाहर नहीं भेजना चाहते। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाएं विद्यार्थी कैसे दे सकेंगे। विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि जब पढ़ाई ऑनलाइन आयोजित की गई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन होनी चाहिए।
बुधवार की सुबह ही कॉलेजों के विद्यार्थी पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के इस निर्णय से लाखों छात्र प्रभावित हो गए हैं। यह समय परीक्षा की तैयारी करने के लिए है, लेकिन छात्रों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अधिकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि उनकी बात को अफसर नहीं सुनेंगे तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे। दूसरे अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेंगे। कई अन्य रास्ते भी अपनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इनसेट----
पीयू की जनवरी में हो सकती हैं ऑनलाइन परीक्षाएं
पीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से अगले साल जनवरी में हो सकती हैं। इसकी तैयारियां पीयू प्रशासन करने में जुटा है। अधिकारी इंतजार कर रहे हैं कि शिक्षकों की हड़ताल जैसे ही खत्म होगी उसके तुरंत बाद परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक शिक्षकों की मांगों पर विचार होगा। उसके बाद परीक्षाएं होंगी। इस परीक्षा में पीयू के अलावा 200 कॉलेजों के दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। घर बैठकर ही विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे।