{"_id":"34edeaa6c0fd69be7abea956cbf82217","slug":"students-groups-clash-in-chandigarh-sector-11-govt-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज में दो गुट भिड़े, जमकर चले पत्थर-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज में दो गुट भिड़े, जमकर चले पत्थर-डंडे
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में आज दो छात्र गुटों में जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। इतना हंगामा हुआ कि पुलिस बुलानी पड़ी। बवाल की वजह एक छात्र पर पानी फेंकना रही।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे कुछ शरातती तत्वों ने एक छात्र पर पानी फेंक दिया। इस बात को लेकर छात्रों की आपस में बहस हो गई। देखते ही देखते छात्र हाथापाई और गाली गलौच पर उतर आए।
विज्ञापन
बवाल इतना बढ़ गया कि जमकर पत्थर और डंडे चले। मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को मिली। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बुला ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और छात्रों को दबोच लिया। अभी कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।