फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students gherao the registrar's office on increasing incidents of theft in PU

Chandigarh News: पीयू में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर छात्रों ने रजिस्ट्रार दफ्तर का किया घेराव

Wed, 26 Apr 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students gherao the registrar's office on increasing incidents of theft in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रतिदिन हो रही चोरियों से परेशान होकर छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष खटकड़ ने छात्रों के साथ मंगलवार दोपहर को रजिस्ट्रार दफ्तर का घेराव कर एडमिन ब्लॉक का दरवाजा बंद कर दिया गया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि हर दिन परिसर में चोरी की वारदातें हो रही हैं। लड़कों के छात्रावास नंबर 4 के ब्लॉक 5 में ही चाेरी की बहुत घटनाएं हो चुकी हैं। 14 अप्रैल को लड़कों के छात्रावास 2 की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई थी। सोमवार को रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान कैंटीन के बीच की पार्किंग से कार की बैटरी चोरी हो गई। पीयू प्रशासन परिसर में छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लगभग एक घंटे बाद रजिस्ट्रार ने छात्रों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। चोरी की वारदातों को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि डीएसडब्ल्यू के साथ चर्चा कर कमेटी बनाई जाएगी। छात्रसंघ के अध्यक्ष आयुष खटकड़ ने बताया कि प्रशासन को एक दिन का समय और दिया गया है। अगर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने या सीसीटीवी कैमरे संवेदनशील इलाकों में लगाने की प्रक्रिया नहीं शुरू की जाती है, तो छात्र बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पिछले दिनों हुई बाइक चोरी की वारदात की छात्रों ने मुख्य गेट से सीसीटीवी फुटेज भी निकाली थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


छात्रावासों के अंदर कैमरे नहीं, बाहर लगे कई खराब : आयुष खटकड़ ने बताया कि छात्रावास के किसी भी ब्लॉक और फ्लोर पर कैमरा नहीं लगाए गए हैं। वहीं मुख्य द्वार पर लगे कई कैमरे खराब हैं। पीयू के कई रास्तों पर कैमरे हैं, लेकिन वे चल नहीं रहे हैं। बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर गेट नंबर 1 से बाहर निकले थे, लेकिन गेट नंबर 1 का उस दिन कैमरा ही खराब था। पीयू में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र कई बार शिकायतें और प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन चोरी की घटनाएं अब रोज होने लगी हैं। सिक्योरिटी कैमरा पूरी तरह नहीं चलने के कारण चोरी का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। छात्रावासों में लैपटॉप चोरी की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा कारों से पर्स, साइकिल इत्यादि भी पिछले दिनों में चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed