फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students doing engineering course will help JE in preparing estimates for civil works: Manohar Lal

सिविल कार्यों के अनुमान तैयार करने इंजीनियरिंग कोर्स कर रहे विद्यार्थी करेंगे जेई की मदद : मनोहर लाल

Tue, 06 Feb 2024 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Students doing engineering course will help JE in preparing estimates for civil works: Manohar Lal
जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी – मनोहर लाल
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग में सिविल कार्यों के अनुमान तैयार करने के लिए राजकीय विश्वविद्यालयों व बहुतकनीकी संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कनिष्ठ अभियंताओं के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इंजीनियरिंग कार्य से जुड़े विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं की सूची विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी जाएगी और तीन दिन में विद्यार्थी कनिष्ठ अभियंता के साथ काम करने के लिए विकल्प दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत और उच्चतर शिक्षा विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान फील्ड से लोगों की ओर से लिखित में दी गई शिकायतों का पंजीकरण जन संवाद पोर्टल पर करें और श्रेणीवार इनका शीघ्र समाधान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की मैपिंग कर श्रेणीवार सूची बनाई जाए। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि विकास एवं पंचायत विभाग से 23,364 विकास कार्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से 2370 और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से 1281 विकास कार्य सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान शिकायतों के निपटान के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास, सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता और मुख्यमंत्री के सहलाहकार (सिंचाई) देवेन्द्र सिंह को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed