{"_id":"5af333334f1c1b5f098b8f67","slug":"student-shot-in-case-of-cheating-slip-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल की पर्ची न देने पर स्टूडेंट को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नकल की पर्ची न देने पर स्टूडेंट को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
Updated Thu, 10 May 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
shot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के तहत चल रहे गुरु नानक कॉलेज में विद्यार्थियों के दो गुटों में गोलीबारी के दौरान गंभीर घायल विद्यार्थी को लुधियाना रेफर कर दिया गया। विद्यार्थियों में यह झगड़ा परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची के लिए हुआ बताया जा रहा है। इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने बताया कि गुरु नानक कालेज में परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची को लेकर मामूली तकरार के बाद मामला गंभीर हो गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विद्यार्थी के लुधियाना में बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गुरु नानक कालेज में बीए भाग वन के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन
सूत्रों अनुसार कुछ विद्यार्थी परीक्षा में नकल में मदद के लिए पर्ची परीक्षा केंद्र भेज रहे थे या फेंक रहे थे। बाहर के किसी विद्यार्थी की ओर से नकल मारने के लिए फेंकी पर्ची गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा नामक के विद्यार्थी के हाथ लग गई। उसने यह पर्ची बाहर फेंक दी तो परीक्षा दे रहे विद्यार्थी हरजीत सिंह गांव निधांवाला ने ऐतराज किया कि यह पर्ची उसे क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने बाद दोनों विद्यार्थी कॉलेज की कैंटीन में इकट्ठे हुए और वहां मामूली तकरार के बाद बुरी तरह दोनों भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा नामक के विद्यार्थी ने बाहर से अपने साथी कॉलेज में बुला लिए। इस मौके हुई गोलीबारी में हरजीत सिंह की छाती एवं बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस मौके एक और विद्यार्थी जसपाल सिंह को भी पीटने के बाद हमलावार फरार हो गए।
थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने बताया कि गोली रिवाल्वर की लगती है और वह एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी बाद ही हथियार लाइसेंसी या गैर लाइसेंसी होने बारे बता सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।