फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student seeks help from high court for street dog

छात्रा ने हाईकोर्ट से लगाई ऐसी गुहार, जज भी चौंके

Sat, 28 Mar 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
student seeks help from high court for street dog

लावारिस कुत्तों से भयभीत सातवीं की एक छात्रा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। छात्रा ने पत्र में समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सात अप्रैल तक जवाब मांगा है। यह मामला पहले से चल रही जनहित याचिका के साथ सुनवाई के लिए रखा है।
विज्ञापन


न्यू सनी एनक्लेव, खरड़ निवासी छात्रा सेजल वर्मा, अर्जुन चौहान, लेपोस्की, मेहुल और करमवीर ने एक्टिंग चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में कहा है कि एनक्लेव में कुत्तों का आतंक है। यहां पर एक कुत्ते के कार से कुचले जाने के बाद कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। इसके अलावा लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर समय कुत्ते के काटने का भय लगा रहता है। रात के वक्त कुत्तों के भौंकते रहने से नींद हराम होती है। इस समस्या का समाधान किया जाए। बच्चों ने यह पत्र 30 नवंबर 2014 को भेजा था।

पहले भी चल रही जनहित याचिका

student seeks help from high court for street dog

एक्टिंग चीफ जस्टिस ने मोहाली जिला के प्रशासकीय जज जस्टिस एके मित्तल के पास विचार के लिए भेजा। उनकी ओर से इस मामले में स्व संज्ञान लेने की सिफारिश करने के बाद मामला शुक्रवार को जस्टिस सूर्यकांत की डिवीजन बेंच के पास आया।

चंडीगढ़ में लावारिस कुत्तों के काटने से एक व्यक्ति की मौत के बाद याचिका दायर कर समस्या के समाधान की मांग की गई थी। इस मामले में जस्टिस राजन गुप्ता ने नगर निगम की काफी खिंचाई की थी। हालांकि, निगम ने नसबंदी व डाग पौंड आदि का प्रावधान बनाने का आश्वासन दिया था और खुले में गंदगी पर लगाम लगाने की बात कही थी।

बेंच ने बाद में इस मामले पर जनहित याचिका चलाने की सिफारिश की थी। अब जनहित याचिका विचाराधीन है। बच्चों की ओर से कुत्तों की समस्या के हल की मांग को भेजे गए पत्र का मामला भी इसी जनहित याचिका के साथ सुना जाएगा। इससे पहले मोहाली में लावारिस कुत्तों पर लगाम लगाने को लेकर भी जनहित याचिका दायर की गई थी। इस बारे में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को ठोस नीति बनाने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed