फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student leader slapped for walking out on NSUI's decision, angry Anurag joins NSUI at night

Chandigarh News: एनएसयूआई के फैसले से बाहर जाने पर छात्र नेता को जड़ा थप्पड़, नाराज अनुराग ने रात को ज्वाइन की इनसो

Sat, 02 Sep 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Student leader slapped for walking out on NSUI's decision, angry Anurag joins NSUI at night
चंडीगढ़। एनएसयूआई संगठन के फैसले से बाहर जाने पर नारा नेता सिकंदर ने छात्र नेता अनुराग को थप्पड़ जड़ा गया। इससे नाराज अनुराग ने रात को इनसो ज्वाइन कर ली। हुआ यूं कि पीयू में शुक्रवार सुबह को इनसो की तरफ से गठबंधन के लिए एनएसयूआई और एचपीएसयू के साथ हाथ मिलाया गया। एनएसयूआई के ही छात्र नेता अनुराग ने उपाध्यक्ष के लिए वीरवार को नामांकन भर दिया। वहीं शुक्रवार को सुबह एनएसयूआई, इनसो और एचपीएसयू की ओर से गठबंधन की घोषणा की गई और इनसो के नेताओं ने कहा कि वे अनुराग को भी उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़वाना चाहते हैं जबकि एनएसयूआई चाहती थी कि उपाध्यक्ष के पद पर पीयूएचएच के साथ गठबंधन हो। इसी बात पर दोपहर में यूआईईटी में एनएसयूआई के नेता सिकंदर ने संगठन के एक सीट पर मिलकर चुनाव लड़ने के फैसले के साथ नहीं चलने पर अनुराग को थप्पड़ मार दिया और मामला बिगड़ गया। अनुराग की ओर से सिकंदर के खिलाफ पुलिस में शिकायत में दी गई और शाम तक सभी लोग थाने में बैठे रहे। रात को इनसो और एचपीएसयू ने एनएसयूआई के साथ गठबंधन तोड़कर सोई के साथ हाथ मिला लिया।पीयू में एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने इसी हफ्ते सभी छात्र नेताओं की बैठक लेकर स्पष्ट किया था कि संगठन एक सीट पर चुनाव लड़ेगा और गुटबाजी दिखाने वाले नेता को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अन्य तीन सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। यूआईईटी का छात्र अनुराग एनएसयूआई से पहले चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में था। लेकिन इस बार हाईकमान के एक सीट पर चुनाव लड़ने के फैसले के कारण कई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाए और सभी ग्रुप ने एबीवीपी की ओर से ज्वाइन करवाए जतिंदर पर अध्यक्ष पद को लेकर सहमति जताई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इनसो ने पहले एचपीएसयू की उम्मीदवार दिकित को इनसो साथ ज्वाइन करवाकर ज्वाइंट सेक्रेटरी लड़वाने और अनुराग को एचपीएसयू ज्वाइन करवाकर उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर मत बनाया, लेकिन एचपीएसयू ने इसे नकार दिया, क्योंकि इनसो के टैग पर उन्हें हिमाचल का वोट नहीं पड़ना था। दोपहर को इनसो के नेता अनिल ढुल ने बताया कि अनुराग इनसो की तरफ से उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ रहा है और एनएसयूआई के नेता ने उसे थप्पड़ मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed