{"_id":"592478ce4f1c1b393e535e3e","slug":"student-death-due-to-drugs-overdose","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवरडोज से छात्र की मौत, PU से कर रहा था बीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की ओवरडोज से छात्र की मौत, PU से कर रहा था बीए
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Tue, 23 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का के गांव पट्टी सदीक के एक युवक की नशे का ओवरडोज लेने से मौत हो गई। मृतक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीए कर रहा था। वह गांव कक्खांवाली अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। यहां नशे का ओवरडोज लेने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव पट्टी सदीक निवासी सुखबीर सिंह (20) पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीए कर रहा था। सोमवार को सुखबीर ने फोन कर अपने पिता धरमिंदर सिंह को शाम तक गांव लौटने की बात कही थी। थाना लंबी पुलिस को दर्ज करवाए बयान में धरमिंदर ने बताया कि सुखबीर शाम तक घर नहीं लौटा, मगर उसका फोन आया था। उसने बताया था कि वह अपने एक अन्य दोस्त सुखबीर सिंह पुत्र मंजीत के साथ तरमाला के ही अन्य दोस्त एसपी सिंह के पास आ गए हैं और कुछ देर से घर लौटेगा, मगर घर नहीं लौटा।
काफी देर बाद उन्हें सुखबीर सिंह पुत्र मंजीत का फोन आया। उसने बताया कि उनका बेटा सुखबीर और एमपी सिंह उसे किसी सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए हैं। वहां से कुछ देर बाद एसपी ने उसे सुखबीर की हालत खराब होने की बात कही तो वह मौके पर पहुंचा। सुखबीर सिंह गंभीर हालत में था। वह और एसपी सिंह उसे मोटरसाइकिल पर मलोट अस्पताल ले जाने लगे। मगर रास्ते में गांव पंजावा के पास उसकी तबियत और बिगड़ गई। वहां रास्ते में पड़ी एक चारपाई पर उन्होंने सुखबीर को लेटा दिया, मगर कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसपी सिंह नशे का आदी है और पता नहीं कैसे उसके बेटे की उससे दोस्ती हो गई। धरमिंदर के अनुसार एसपी सिंह ने उसके बेटे को नशा दिया, जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस से इस मामले की जांच करने की मांग की है।