फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student cheated in the name of getting a house on rent

किराए पर मकान दिलाने के नाम पर छात्रा से ठगी

Sun, 08 Nov 2020 09:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Student cheated in the name of getting a house on rent
चंड़ीगढ़। किराए पर मकान दिलाने के नाम पर दो लोगों ने छात्रा से 13,500 रुपये की ठगी कर ली। फिरोजपुर निवासी ममता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने ममता की शिकायत पर परमजीत सिंह और कर्मवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फिरोजपुर निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि वह चंड़ीगढ़ में पढ़ाई करती है। उसने रहने के लिए कमरा किराए पर लेने के लिए ओएलएक्स पर सर्च किया था। मकान उसे पसंद आ गया और मकान लेने के लिए परमजीत और कर्मवीर से सम्पर्क किया। उन्होंने ममता से 13,500 रुपये किराया मांगा। युवती ने किराए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद जब युवती ने उक्त दोनों से सम्पर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ममता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने ममता की शिकायत पर परमजीत और कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed