फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Center to be built in South Campus at a cost of 5 crores

साउथ कैंपस में 5 करोड़ की लागत से बनेगा स्टूडेंट सेंटर

Sat, 12 Mar 2022 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Student Center to be built in South Campus at a cost of 5 crores
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक की। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1014.41 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया। इसमें शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिवाइज्ड पे स्केल को लागू करने के लिए भी अतिरिक्त धन (लायब्लिटी) रखा है। बजट में पीयू के साउथ कैंपस के लिए अच्छी खबर है, वहां स्टूडेंट सेंटर बनाने के लिए 5 करोड़ का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

बैठक शुक्रवार को हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। इसमें कुलपति प्रो. राजकुमार, डीयूआई डॉ. रेणु विग, रजिस्ट्रार सीए विक्रम नय्यर, पंजाब सरकार के नॉमिनी आईआरएस मोहित तिवारी, फेलो सत्यपाल जैन, हरमोहिंदर सिंह बेदी, प्रो. एसके तोमर, डॉ. मुकेश कुमार अरोड़ा ऑफलाइन माध्यम में शामिल हुए। वहीं चंडीगढ़ यूटी और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नॉमिनी ऑनलाइन माध्यम में जुड़े।
विज्ञापन

बजट के मुख्य बिंदु :
साउथ कैंपस में स्टूडेंट सेंटर : 5 करोड़
यूआईएलएस बिल्डिंग में तीसरे-चौथे फ्लोर का निर्माण : 3.42 करोड़
डाटा सेंटर का नवीनीकरण (पहला चरण) : 2.15 करोड़
सभी विभागों की सामान्य डेवलपमेंट मांग : 2 करोड़
पीयू घरों के टॉयलेट का जीर्णोद्धार : 1 करोड़
शोध प्रमोशन के लिए शिक्षकों की मदद : 1 करोड़
सीसीटीवी कैमरा (दूसरा फेज) : 0.75 करोड़
पीयू के कैंपस नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए : 0.70 करोड़
भौतिक विज्ञान विभाग में इलेवेटर के लिए : 0.60 करोड़
ऑफिस नवीनीकरण : 0.65 करोड़
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट : पीपीपी मोड
वर्ष 2022-23 का खर्च :
तनख्वाह और अन्य फायदे : 48759.86 लाख
पेंशन और सेवानिवृत्ति फायदे : 15441.32 लाख
एरियर और रिवाइज्ड पे (1-1-16 से 31-3-22) : 26865.73 लाख
बुक, पब्लिकेशन, शोध, स्कॉलरशिप, नए अकादमिक प्रोग्राम : 1917.67 लाख
परीक्षा आयोजन : 3720.47 लाख
सिविल, पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिकल खर्चे : 3565.94 लाख
छात्रावास, खेल पर खर्च : 1170.64 लाख
रिवाइज्ड पे स्केल के लिए बनेगी कमेटी
रिवाइज्ड पे स्केल के कार्यान्वयन के संबंध में कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है, जो पंजाब सरकार के साथ शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार/यूजीसी के साथ अतिरिक्त अनुदान जारी करवाने के लिए वित्तीय प्रभावों की जांच करेगी। वहीं पीएमएस स्कीम की बकाया ग्रांट 21 करोड़ को जल्द जारी करने के लिए पंजाब सरकार के नॉमिनी ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed