फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student attacked teacher in Mohali of Punjab

Mohali News: छात्र ने शिक्षक पर किया हमला, दोस्तों ने भी दिया साथ, डांट से था खफा, चार टांके लगे

Sat, 24 Dec 2022 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Dec 2022 01:00 AM IST
सार

सरकारी अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान सुरजीत सिंह, जनरल सचिव रविन्द्र सिंह पप्पी, मनप्रीत सिंह और शमशेर सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की और ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अध्यापक को इंसाफ नहीं मिला तो अध्यापक यूनियन सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगी।

विज्ञापन
Student attacked teacher in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहाली के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के एक विद्यार्थी ने दोस्तों के साथ मिलकर शिक्षक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल शिक्षक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, उनके सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक अध्यापक ने विद्यार्थी को डांट दिया था। इससे छात्र नाराज चल रहा था।

विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल अध्यापक सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह प्रार्थना सभा में खड़े थे। तभी स्कूल के ही 12वीं कक्षा का एक विद्यार्थी अपने बाहरी दोस्तों साथ आया और पीछे से उन ऊपर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट और तेजधार हथियार से सिर पर वार किया है। इससे सिर पर गहरे घाव हो गए हैं। अन्य अध्यापकों को आते देख हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन


सरकारी अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान सुरजीत सिंह, जनरल सचिव रविन्द्र सिंह पप्पी, मनप्रीत सिंह और शमशेर सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की और ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अध्यापक को इंसाफ नहीं मिला तो अध्यापक यूनियन सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगी। उधर, इस संबंध में जब स्कूल प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि आरोपी बच्चे हमारे स्कूल के नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोविड महामारी के चलते बच्चे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण धैर्य की कमी आई है। सामाजिक बदलाव के कारण बड़ी संख्या में परिवार भी एकल हो गए हैं। संयुक्त परिवार में बुजुर्ग शिक्षकों के महत्व को बताते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। किशोरावस्था में बच्चे अपने गुस्से पर काबू नहीं रखते। इसके अलावा शिक्षक और बच्चों के बीच में जो रिश्ता होता था वह भी समाज की कुछ घटनाओं के कारण धूमिल हुआ है। इसी वजह से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इन पर काबू पाने के लिए अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताना होगा और उन्हें सामाजिक ढांचे में ढालना होगा। - डॉ. कृष्ण कुमार सोनी, क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed