फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at 714 places in Haryana

Stubble Burning: हरियाणा में 714 स्थानों पर जली पराली, पंजाब से ढाई गुना कम मामले, 10 शहरों की बिगड़ी आबोहवा

Tue, 24 Oct 2023 08:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 08:59 AM IST
सार

हरियाणा सरकार का दावा है कि प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। राज्य में अब तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आए हैं, जबकि साल 2022 में इस अवधि के दौरान पराली जलाने के 893 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Stubble burnt at 714 places in Haryana
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। हरियाणा में अब तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पंजाब में इससे ढाई गुणा अधिक 1794 पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। पराली जलाने पर रोक नहीं लग पाने के चलते हरियाणा के सात शहरों में हवा प्रदूषित हो गई है। प्रदेश में सबसे अधिक फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 रहा। इसके अलावा बहादुरगढ़, करनाल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कैथल में एक्यूआई 200 से अधिक है। इन सभी शहरों में हवा खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि, हरियाणा सरकार का दावा है कि प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। राज्य में अब तक पराली जलाने के 714 मामले सामने आए हैं, जबकि साल 2022 में इस अवधि के दौरान पराली जलाने के 893 मामले सामने आए थे। वर्ष 2021 में इनकी संख्या 1508 थी। पड़ोसी राज्य पंजाब के मुकाबले हरियाणा में इस बार भी काफी कम पराली जलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

        जिलों का एक्यूआई

बहादुरगढ़ 268
करनाल 266
भिवानी 263
मानेसर 245
बल्लभगढ़ 238
रोहतक 232
कुरुक्षेत्र 226
कैथल 220
गुरुग्राम 202

200 से कम एक्यूवाई वाले शहर

जींद 200
सोनीपत 197
यमुनानगर 189
फतेहाबाद 165
चरखी दादरी 163
झज्जर 143
रेवाड़ी 140
नारनौल 138
सिरसा 129
अंबाला 116
पानीपत 110
हिसार 61

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed