फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at 27 more places, Kurukshetra, two more farmers arrested, Haryana News

Chandigarh News: 27 और स्थानों पर जली पराली, कुरुक्षेत्र दो और किसान गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 27 more places, Kurukshetra, two more farmers arrested, Haryana News
चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली के बाद से पराली जलाने के मामलों में आई कमी के बाद एक बार फिर मामले बढ़े हैं। सोमवार को प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई और 27 स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट की गई। कुरुक्षेत्र में फसल अवशेष जलाने के आरोप में दो और किसानों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन




हरियाणा में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 1 हजार से बढ़कर 1008 पहुंच गई है। जींद में सबसे अधिक 13, कैथल-करनाल 2-2, सिरसा 3, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद 1-1 और फतेहाबाद में 4 स्थानों पर पराली जलाई गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के बाद से 4 व 5 नवंबर को 13 और 9 मामले सामने आए थे। इसके बाद से यह मामले लगातार 25 से नीचे आ रहे थे। 10 नवंबर को 22 स्थानों पर पराली जलाई गई थी और सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर 27 स्थानों पर पहुंच गई। ये स्थिति तब है, जब धान का सीजन धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed