फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strong sunshine but the mercury is still three degrees below normal

Chandigarh News: तेज धूप लेकिन अभी भी पारा सामान्य से तीन डिग्री कम

Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine but the mercury is still three degrees below normal
चंडीगढ़। शहर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह साफ बना रहेगा। बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है।शहर में बुधवार को सुबह से अच्छी धूप खिली थी लेकिन दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। उसके बाद फिर धूप खिल गई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शहर में अब भले ही तेज धूप खिल रही है लेकिन बीते दिनों के मुकाबले सर्दी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे कभी आएगी। हालांकि, अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के करीब ही दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed