{"_id":"354ec2fd6f294118a7b95256dceb469e","slug":"strike-puda-employees-chandigarh-puda-managment-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मांगे न मानी तो कल से कलम छोड़ हड़ताल' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मांगे न मानी तो कल से कलम छोड़ हड़ताल'
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 11 Dec 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडा मुलाजिम मैनेजमेंट एवं सरकार के खिलाफ संघर्ष की राह पर आ गए हैं। मुलाजिमों ने मैनेजमेंट को साफ किया है कि बुधवार शाम तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो वीरवार सुबह से पुडा की सभी इकाईयों में काम पूरी तरह रुक जाएगा। मुलाजिम दो दिन की कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे।
इससे पहले मंगलवार को मुलाजिमों की भूख हड़ताल 7वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पटियाला इकाई के मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। मुलाजिमों में रणजीत सिंह, सीसन सिंह, अशोक सिंह, ओम प्रकाश व शेर सिंह शामिल थे।
काफी संख्या में मुलाजिम उनके समर्थन में धरनास्थल पर जुटे रहे। दोपहर में मुलाजिमों ने मैनेजमेंट के खिलाफ गेट रैली की। इसमें काफी संख्या में मुलाजिम शामिल हुए। करीब आधे घंटे तक चली रैली में मुलाजिमों ने मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी ने बताया कि उन्होंने मैनेजमेंट को अपनी मांगों बारे एक बार फिर से बता दिया है। उनकी मुख्य मांगों में मुलाजिमों को पेंशन स्कीम लागू करना, रहते मुलाजिमों को प्लॉट देना, मुलाजिमों के सेवाकाल में वृद्धि करना, योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को प्रमोशन देना एवं डेली मुलाजिमों को रेगुलर करना शामिल हैं। मुलाजिम तालमेल कमेटी ने बताया कि संघर्ष को कई मुलाजिम जत्थेबंदियों ने सहयोग देने का वायदा किया है।