फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike of nursing staff at PGI, patients operation cancel

24 घंटे के सामूहिक हड़ताल पर नर्सें, आज न आएं पीजीआई

Thu, 25 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
strike of nursing staff at PGI, patients operation cancel

पीजीआई में शुक्रवार को पहले से शेड्यूल 150 से अधिक ऑपरेशन कैंसिल कर दिए गए हैं। पीजीआई डायरेक्टर ने ट्राइसिटी के लोगों को भी इलाज के लिए पीजीआई नहीं आने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


पीजीआई में शुक्रवार का दिन भी भर्ती मरीजों और उनके तमीरदारों के लिए मुश्किल भरा होगा। मरीजों की देखरेख के लिए जरुरी नर्स स्टॉफ नहीं मिल पाएगा। 24 घंटे तक पूरे पीजीआई में नर्से ड्यूटी नहीं करेंगी। 26 फरवरी को ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन ने मांगे नहीं माने जाने के विरोध में एक दिन का सामूहिक अवकाश लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पीजीआई में 2 हजार से अधिक नर्सें सामूहिक अवकाश पर होंगी। ऐसे में पीजीआई में मरीजों की देखरेख और ऑपरेशन का काम बुरी तरह प्रभावित होगा। पीजीआई ओपीडी में हर रोज सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मजबूर होकर सामूहिक अवकाश का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नर्सो को 5400 पे ग्रेड, रिस्क अलाउंस, नॉन प्रैक्टिस अलाउंस सहित कई अन्य मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।

उन्होंन बताया कि 24 घंटे तक पीजीआई में नर्सें छुट्टी पर रहेंगी। शुक्रवार सुबह 8 बजे पीजीआई स्थित निवेदिता नर्सिंग हॉस्टल में सभी नर्सें इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उधर, पीजीआई नर्र्सों के सामूहिक अवकाश का सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल और जीएमसीएच-32 की नर्सों ने भी समर्थन देने का फैसला लिया है,लेकिन यहां नर्से ड्यूटी पर रहेंगी।


लखविंदर के अनुसार 16 सरकारी अस्पताल की 500 नर्स काले बिल्ले लगाकर और जीएमसीएच-32 की 700 नर्से गेट रैली निकालकर समर्थन देंगी।

पीजीआई ने पड़ोसी राज्य को लिखा, मरीज नहीं भेजें
पीजीआई प्रशासन की ओर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों के हेल्थ विभाग को नर्सो के सामूहिक अवकाश का हवाला देते हुए मरीजों को पीजीआई रेफर नहीं करने की चिट्ठी लिखी गई है। पीयू अधिकारियों के अनुसार इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में नर्सिंग स्टूडेंट्स की सेवाएं ली जाएंगी। उधर, पीजीआई प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed