फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, electricity strike, electricity union strike, electricity nigam strike, chandigarh

16 जून को चंडीगढ़ में बिजली का संकट रहेगा, तैयार रहें

Thu, 02 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़, अमर उजाला
ब्यूरो, चंडीगढ़, अमर उजाला Updated Thu, 02 Jun 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
strike, electricity strike, electricity union strike, electricity nigam strike, chandigarh
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला फाइल
बिजली कर्मचारियों को बिजली की यूनिटों में दी जा रही रियायत बंद करने के खिलाफ  तथा विभागों में खाली पड़ी पदों सहित अन्य मांगों को लागू कराने के लिए यूनियन 16 जून को हड़ताल कर विरोध जतायेगी। इस संबंध में बिजली विभाग के एसई एमपी सिंह ने बताया कि पावरमैन यूनियन ने मामले में कड़ा नोटिस लिया है और लगातार विरोध का फैसला लिया है। इस संबंध में यूनियन सभी कार्यालयों में पिछले एक महीने से क्रमवार धरना-प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


यूनियन ने इस संबंध में 26 मई को मीटिंग कर 10 जून को सेक्टर-17 में धरना देने का फैसला किया है। यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि प्रशासन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो बिजली कर्मचारी 16 जून को एक दिन की हड़ताल करेंगे। हड़ताल 15 जून को रात 12 बजे से शुरू होगी तथा 16 जून रात 12 बजे तक चलेगी। इस कड़ी में बुधवार को बिजली कार्यालय सेक्टर-10 के सामने धरना और प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed