फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike by sanitation workers, heaps of garbage in the city

Chandigarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सिटी में कूड़े के लगे ढेर

Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Strike by sanitation workers, heaps of garbage in the city
मोहाली। सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतनवृद्धि को लेकर शुुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल से सिटी में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। जगह जगह गंदगी फैली है। न सेक्टरों की सफाई हो रही है और न मार्केट्स की। इसकी वजह से मोहाली के पचास वार्डों की सफाई का काम एकदम ठप हो गया। पंजाब सफाई कर्मचारी महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी तो शुक्रवार को सुबह डीसी कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर घेराव किया जाएगा।मोहाली में रोज करीब 80 से 100 टन कूड़ा से उठता था। कर्मचारियों के सफाई न करने से यह कूड़ा सिटी में ही रहेगा। कर्मचारियों की इस हड़ताल से मोहाली में गंदगी के ढेर लगना तय है। सफाई कर्मचारी यूनियन के अनुसार उनका उद्देश्य सिटी के लोगों को परेशान करना नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य है कि उनकी परेशानी को जिला प्रशासन दूर करे। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मोहाली काफी महंगा सिटी है और उनका वेतन सिर्फ दस हजार रुपये है। उनका वेतन बढ़ाकर बीस हजार रुपये किया जाए और पांच सौ रुपये का भत्ता भी दें। साथ ही बागवानी विंग की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

रैली के दौरान सफाई कर्मचारियों ने पैदल मार्च कर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि नगर निगम मोहाली के मेयर और कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई भी मांग नहीं मानी गई। पंजाब सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो हड़ताल लगातार चलेगी।
विज्ञापन


सार्वजनिक शौचालयों पर काम करने वालों को मत बेरोजगार करें
सार्वजनिक शौचालयों पर काम करने वाले 200 सफाई कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। उनकी मांग है कि इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने कहा कि 200 सफाई कर्मियों को बेरोजगार कर उनके परिवारों को भुखमरी पर मजबूर कर दिया जाएगा। जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर करेंगे प्रदर्शन
पंजाब सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि उनकी मांगों के समर्थन में ही शुक्रवार को सुबह डीसी कार्यालय के सामने कूड़ा फेंककर घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ रखने में अहम योगदान करते हैं, उनकी वजह से ही सिटी को स्वच्छता में मार्क्स भी मिलते हैं, फिर उनकी अनदेखी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed