Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strictness against tax evasion, government exposed fake billing scam of Rs 385 crore

Chandigarh News: टैक्स चोरी के खिलाफ सख्ती, सरकार ने 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिलिंग घोटाले का किया फर्दाफाश

Mon, 15 Sep 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Strictness against tax evasion, government exposed fake billing scam of Rs 385 crore
फोटो
विज्ञापन

---
-69.57 करोड़ रुपये की टैक्स धोखाधड़ी के लिए 7 के खिलाफ मामला दर्ज
-बिना बिल के माल ढुलाई करने पर दो खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। कराधान विभाग ने 385 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेन-देन समेत एक बड़े जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है जिसके जरिये 69.57 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई है। विभाग ने इसमें शामिल 7 आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को राजधानी आयरन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर मनीष गर्ग व रिद्धम गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान महालक्ष्मी ट्रेडर्स और शिव शक्ति इंटरप्राइजेज सहित जाली फर्मों का जटिल नेटवर्क उजागर हुआ जो बड़े स्तर पर धोखाधड़ी गतिविधियों और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत उपयोग में लिप्त थे। इन घोषित व्यावसायिक ठिकानों की सत्यापन से पता चला कि वे या तो बंद थे या मौजूद नहीं थे जिसके बाद ही विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चीमा ने बताया कि इस फर्म पर 310 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेन-देन का मामला है जिसके परिणामस्वरूप 55.93 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई। इस मामले में वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस फतेहगढ़ साहिब के पास एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीमा ने बताया कि अन्य कार्रवाई में 9 सितंबर 2025 को केके इंडस्ट्रीज और उसके सहयोगी चंदन सिंह, अमनदीप सिंह और मुकेश के खिलाफ एक और जाली बिलिंग घोटाले में भूमिका के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में खुलासा हुआ कि केके इंडस्ट्रीज माल की असल आवागमन के बिना ही जाली इनवॉइस जारी कर रही थी, जिससे लाभार्थी फर्मों को गलत तरीके से आईटीसी पास करने एवं प्राप्त करने में मदद मिल रही थी। वित्त मंत्री ने बताया कि जांचकर्ताओं ने जीएसटी रिटर्न्स, ई-वे बिल डेटा की क्रॉस-वेरिफिकेशन की और स्थान की सत्यापन की जिससे लेन-देन में धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने बताया कि यह फर्म 75 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेन-देन से जुड़ी हुई थी जिससे 13.64 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी हुई।

सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया
इसके अतिरिक्त 14 सितंबर, 2025 को बठिंडा में दीपक सिंगला एवं विवेक सिंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जिनकी पहचान बठिंडा क्षेत्र में लोहे एवं स्टील का पासर होने के रूप में हुई। जांच से पता चला है कि दोनों दोषी बिना हिसाब-किताब वाले सामान को आवश्यक बिलिंग के बिना ढुलाई में शामिल थे, जिससे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हुई और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।



26 वाहनों पर 50 लाख जुर्माना भी लगाया
मंडी गोबिंदगढ़ में एक विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान के दौरान स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (एसआईपीयू) ने सत्यापन के लिए 108 वाहनों को रोका। इनमें से 26 वाहनों पर 50 लाख रुपए के जुर्माने लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी वाहनों के संबंध में कार्रवाई अभी जारी है। चीमा ने कहा कि कर चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article