{"_id":"6060df3d8ebc3e5916635ae0","slug":"strictly-on-holi-in-chandigarh-900-policemen-will-be-posted-with-16-police-stations-in-charge-chandigarh-news-pkl40866241","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में होली पर सख्ती : 16 थाना प्रभारियों के साथ 900 पुकिसकर्मी रहेंगे तैनात, हुड़दंग की तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में होली पर सख्ती : 16 थाना प्रभारियों के साथ 900 पुकिसकर्मी रहेंगे तैनात, हुड़दंग की तो खैर नहीं
Mon, 29 Mar 2021 07:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस सोमवार को पूरे शहर में मुस्तैद रहेगी। शहर में 16 थाना प्रभारियों के अलावा 14 इंस्पेक्टर, 8 डीएसपी समेत 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस नाके भी लगेंगे।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने होली मिलन समारोह पर रोक लगा दी है। साथ ही सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होली खेलने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
वैसे भी पुलिस इस समय मास्क का चालान तेजी से कर रही है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी इस समय मास्क के चालान पर ध्यान दे रही है ताकि लोग मास्क लगाकर ही घर से निकलें। ऐसे में होली वाले दिन हुड़दंगियों, शराबियों की धरपकड़ के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के साथ मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की खास नजर रखेगी। सभी थाना क्षेत्रों में नाके लगाने के लिए भी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों में पुलिस व निगम के सामने उड़ी कोरोना मानकों की धज्जियां
एक ओर प्रशासन व पुलिस सख्ती की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजारों में अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के सामने कोरोना के मानकों की धज्जियां उड़ रही हैं। रविवार को सेक्टर-19 के सदर बाजार में तो पुलिस स्टेशन के सामने ही लोग फड़ी लगाकर बिना सामाजिक दूरी और मास्क के बैठे नजर आए।
सेक्टर 41, 15 के बाजार में भी यही हालात थे। सेक्टर-19 के दुकानदारों ने नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के उप निरीक्षक बिशन लाल से शिकायत की तो वह मौके से निकल ही गए।