Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action against plastic kites: Police will monitor with drones, and strict measures will be taken during Lohri.

प्लास्टिक डोर पर सख्ती: पुलिस ड्रोन से करेगी निगरानी, लोहड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 03 Jan 2026 07:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Strict action against plastic kites: Police will monitor with drones, and strict measures will be taken during Lohri.
-पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही चाइनीज डोर, दुकानदारों ने ढेरों हथकंडे अपनाए
विज्ञापन

----
विकास मल्होत्रा
लुधियाना।

लुधियाना में प्लास्टिक डोर बच्चों, पक्षियों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसके बावजूद लोग बेधड़क इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि दुकानदार धड़ल्ले से इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लोहड़ी पर ड्रोन के जरिए निगरानी और कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
धार्मिक और परंपरागत चेतावनी के बावजूद दुकानदारों ने इसे बेचने के नए तरीके अपनाए हैं। पहले धागे वाली डोर के रूप में आने वाले गट्टू में अब प्लास्टिक डोर को छिपा कर बेचा जा रहा है। डिलवरी ब्वाय के माध्यम से जानकार ग्राहकों तक ही डोर पहुंचाई जा रही है। दिवाली तक इस डोर की होलसेल बिक्री हो चुकी थी और अब लोहड़ी के अवसर पर परचून के तौर पर धीरे-धीरे बेची जा रही है।
विज्ञापन

प्लास्टिक डोर इतना मजबूत है कि टूटने पर भी फटता नहीं, जिससे लोग और पक्षी घायल हो रहे हैं। इसके अलावा बिजली की तारों के संपर्क में आने पर करंट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 2025 में जिले में कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हुए। प्रशासन के अनुसार, इसके कारण जान जोखिम में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रही बिक्री
लुधियाना के दरेसी ग्राउंड, संगला वाला शिवाला रोड, डिवीजन तीन एरिया, सिविल लाइन, चंदर नगर, हैबोवाल, टिब्बा रोड, शिवाजी नगर और साछ छावनी मोहल्ला प्रमुख बाजार हैं जहां प्लास्टिक डोर बेची जा रही है। एडीसीपी वन समीर वर्मा ने कहा कि पुलिस लगातार डोर बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। बाहरी इलाकों से भी डोर आ रही है। लोहड़ी पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और प्लास्टिक डोर से पतंग उड़ाने वालों को भी पकड़ा जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर चेतावनी दी है कि इस बार कोई ढील नहीं होगी। प्लास्टिक डोर का उपयोग करने या बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमृतसर में प्रशासन की चेतावनी: सख्त कार्रवाई होगी
अमृतसर।
जिला प्रशासन ने चाइनीज डोर पर पाबंदी लगाई है, लेकिन यह सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से यह डोर शहरों में धड़ल्ले से आ रही है और कुछ दुकानदार इसे चोरी-छिपे बेच रहे हैं। चाइनीज डोर बच्चों, राहगीरों, पक्षियों और जानवरों के लिए बेहद खतरनाक है। बिजली की तारों से संपर्क में आने पर करंट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। 2025 में कई लोग घायल हुए और कुछ अपनी जवान खो चुके हैं। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह ने कहा कि इस बार प्रशासन सख्ती दिखाएगा। कोई भी डोर बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि बच्चे इस डोर का इस्तेमाल न करें और चोरी-छिपे बिक्री की जानकारी प्रशासन को दें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article