फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action against increasing crime...city sealed for 20 minutes, every vehicle checked

Chandigarh News: बढ़ते अपराध पर सख्ती...20 मिनट के लिए शहर सील, हर वाहन की जांच

Tue, 24 Mar 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Strict action against increasing crime...city sealed for 20 minutes, every vehicle checked
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस ने सोमवार रात 20 मिनट के लिए पूरे शहर को सिटी सील कर दिया। रात 9 बजे से 9:20 बजे तक सभी प्रमुख नाकों पर एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की गई और बिना चेकिंग किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नाकों पर चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी स्वयं मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। बाइक, कार से लेकर बड़ी गाड़ियों तक को रोककर जांच की गई। नाकों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी लेकिन पुलिस ने बिना जांच किसी वाहन को निकलने नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के साथ ही शहर में रात के समय पीसीआर गश्त भी बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed