फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›    Stray Animals have roaming outside Chandigarh Railway Station

चंडीगढ़ : लावारिस घूमते पशु, टूटी सड़कें, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गंदगी से होता स्वागत

Mon, 05 Apr 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 04:21 PM IST
सार

  • स्टेशन के बस स्टॉप पर घूमते हैं लावारिस पशु
  • न शौचालय न पीने के पानी की व्यवस्था, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
 Stray Animals have roaming outside Chandigarh Railway Station
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर घूमते लावारिस पशु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहर से चंडीगढ़ आने वाले लोगों ने चंडीगढ़ की सुंदरता के बारे में जो सुन रखा है, उन्हें उसके उलट गंदगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं। वह स्टेशन से बाहर आते हैं तो मुख्य सड़क पर गंदगी व धूल उड़ती पाते हैं।

विज्ञापन


मुख्य सड़क के पास गंदगी इतनी है कि कोई भी नहीं कह सकता है कि यह सिटी ब्यूटीफुल है। सड़क टूटी है व बजरी बिखरी है। सफाई की हालत बदहाल है। बस स्टॉप पर शौचालय तक नहीं है। इस कारण मुसाफिरों विशेष रूप से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। बस स्टॉप पर पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर सौंदर्यीकरण के लिए फव्वारा बनाया था। हालात ये हैं कि उस फव्वारे में पानी तक नहीं है। पानी न होने के कारण उसमें घास उग आई है। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस गोवंश घूमते मिल जाएंगे। 

विज्ञापन

जैसा सोचा.. सब उसके उलट मिला

पहली बार चंडीगढ़ आया हूं। मन में था कि चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत होगा लेकिन सब उलट मिला। सेक्टर-37 जाने के लिए बस का इंतजार करने लगा तो वहां पर न पानी की सुविधा मिली और न शौचालय की। चारों तरफ सड़क पर धूल और गंदगी यह सब परेशान करने वाला है। -इंदरपाल सिंह, अमृतसर निवासी यात्री

गंदगी की भरमार, नहीं होती सफाई 
रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर बने डिवाइर के साथ एक-एक फुट धूल जमी है। बारिश में काफी परेशानी होती है। वहीं धूल कीचड़ बनकर सड़क पर आ जाता है। यही नहीं डिवाइडर पर बड़ी-बड़ी घास उगी हैं। इस पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। -गुरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व सरपंच गांव दड़वा।

प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए
बाहर से आने वाले लोग हमेशा देखकर परेशान होते हैं। हमारे दोस्त भी जब बाहर से आते हैं तो वे गंदगी और धूल की शिकायत करते हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए कि हमारी शहर की जो छवि बनी है, वह लोगों को दिखाई भी दे। अन्यथा यह केवल कहने को सिटी ब्यूटीफुल रह जाएगी। -साहिल गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंड चंडीगढ़

रेलवे और चंडीगढ़ प्रशासन मिलकर इसे ठीक करें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर निकलने पर गंदगी का आलम है। इसे ठीक करना चाहिए। इसी सड़क से रेलवे स्टेशन पर शहर के अधिकारी भी जाते होंगे। उनकी नजर पड़ी होती तो बेहतर होता। रेलवे और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी मिलकर इस समस्या की ओर ध्यान दें तो शहर की सड़कों और सड़क के डिवाइडर पर ऐसी गंदगी नहीं होती। -विनोद कुमार, उद्योगपति

सफाई के लिए क्राफ्ड की बैठक में लाएंगे मुद्दा
एंट्री प्वाइंट पर गंदगी और बदहाली परेशान करती है। इसका रखरखाव प्रशासन को ही करना है। रेलवे स्टेशन के विकसित होने के साथ ही उसके आसपास का इलाका भी साफ-सुथरा होना चाहिए। क्राफ्ड की अगली बैठक में इस बात को लेकर एजेंडा लाया जाएगा और प्रशासन को पत्र लिखकर इसे ठीक कराने की मांग करेंगे। -हितेश पुरी, चेयरमैन क्राफ्ड

चारों तरफ धूल.. हरियाली का है अभाव
रेलवे स्टेशन के बाहर आते ही धूल उड़ती दिखती है। हरियाली का काफी अभाव है। रेलवे स्टेशन शहर के लिए एंट्री प्वाइंट है। शहर में आने वाले पर्यटकों के मन में शहर के प्रति उदासी आती है। मन में सुंदर शहर की छवि ठीक नहीं बैठती है। रेलवे प्रबंधन और चंडीगढ़ प्रशासन मिलकर इसे ठीक करे। -वीएन शर्मा, प्रधान, फोसवा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed