फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strange game of politics, elections in the ATM 'no cash'

राजनीति का अजब खेल, चुनाव होते ही एटीएम में ‘नो कैश’

Tue, 20 Dec 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Strange game of politics, elections in the ATM 'no cash'
‘नो कैश’ - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव खत्म होते ही शहर के एटीएम से भी कैश गायब हो गया है। सोमवार को शहर के कई एटीएम खाली थे। वहीं कई अन्य स्थानों पर कतारें लगी हुई थी। लोगों का कहना है कि चुनावों के दौरान एटीएम में रुपये मिलने लगे थे लेकिन अब इलेक्शन खत्म होते ही एटीएम पर लंबी कतारें लगने लगी हैं। 

विज्ञापन


पिछले तीन चार दिन से शहर में देखा जा रहा था कि किसी भी एटीएम पर कोई कतार नहीं लग रही थी। हर एटीएम में पर्याप्त कैश डल रहा था। लग रहा था कि नोटबंदी जैसी कोई चीज ही नहीं रह गई है। 
विज्ञापन


लेकिन नगर निगम चुनावों की वोटिंग के अगले दिन से एटीएम नो कैश के नोटिस दिखने लगे। सेक्टर 9, 30, 27, 19, 17, 18, 32, 45 में कई एटीएम पर दोपहर तक कैश नहीं मिला। कुछ एटीएम पर तो कैश दोपहर तक पहुंच गया, लेकिन इन सेक्टरों में कई एटीएम में कैश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 30 निवासी राजविंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से सेक्टर के 3 एटीएम चल रहे थे। लेकिन सोमवार को सिर्फ एक ही एसबीआई का एटीएम चल रहा है। उस पर भी अधिक भीड़ थी।

सूत्रों की मानें तो इस महीने के शुरू से ही लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में बड़ी परेशानियों का सामना हो रहा था। इसके बाद यहां के भाजपा नेताओं ने दिल्ली के आला नेताओं से बातकर चुनावों तक एटीएम में पैसा डालने की गुहार लगाई थी। 


भाजपा नेताओं ने साफ कह दिया था कि अगर निगम चुनावों में वह हारे तो उसका बड़ा कारण नोटबंदी के कारण हो रही दिक्कतें होंगी। इसके बाद से शहर में चुनावों तक एटीएम फुल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed