फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   story of hiv victim sisters of fatehabad

ससुरालियों ने घर से निकाला, रुला देगी HIV पीड़ित बहनों की कहानी

Sun, 31 Jul 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 31 Jul 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
story of hiv victim sisters of fatehabad
फतेहाबाद की एचआईवी पीड़ित बहनों की दर्दनाक स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
ससुरालियों ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया। बच्चों की भी मौत हो गई। एचआईवी पीड़ित दो बहनों की दर्दनाक कहानी सुनकर रो पड़ेंगे। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। अब दोनों बहनें न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, ससुराल में बसाने के नाम पर पुलिस ने भी दोनों बहनों से किनारा कर लिया है। यहां तक कि दोनों बहनों ने पुलिस, प्रशासन पर तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हिसार जिले के एक गांव निवासी दोनों बहनों की शादी फतेहाबाद जिले के एक गांव में एक ही परिवार में तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पहुंची पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर जब उसकी जांच की गई तो एचआईवी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उसकी बहन रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। दो महीने बाद उसके बच्चे की मौत हो गई और छह महीने बाद बहन के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जब बहन दोबारा गर्भवती हुई तो उसका गर्भ गिरा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालजनों ने छह महीने पहले उन्हें यह कहकर घर से निकाल दिया कि उनकी वजह से घर में बीमारी फैल जाएगी। अब दोनों बहनें न्याय के लिए धक्के खा रही हैं।

पुलिस कर्मी बोले, तुम मायके में ही रहोगी, तलाक दे दो

story of hiv victim sisters of fatehabad
फतेहाबाद की एचआईवी पीड़ित बहनों की दर्दनाक स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हिसार के थाने में घर बसाने के लिए गई थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने बसाने से मना कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि तुम मायके में ही रहोगी और तलाक दे दो। वे अपने ससुराल में रहना चाहती हैं, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही है।

साथ रहने से नहीं फैलता एचआईवी, ससुराल जाकर करेंगे जागरूक
एचआईवी कभी भी साथ रहने से नहीं फैलता है और न ही एक-दूसरे की चीजें प्रयोग करने से फैलता है। एचआईवी के साथ जी रहीं दो बहनों में से एक का पहले रोहतक और अब यहां पर इलाज चल रहा है। ससुराल जनों द्वारा दोनों बहनों को घर से निकालने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ससुराल में जाकर उन्हें इस बारे में जागरूक करेगी। प्रयास रहेगा कि दोनों बहनों का घर बस जाए।
- दिनेश ढाका, परामर्शदाता आईसीटीसी, सिविल अस्पताल फतेहाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed