{"_id":"8b2f11a8ce90929666077cad4316a1b4","slug":"storm-and-after-rain-people-disturb-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बरसात के बाद आगजनी से शहरवासी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, बरसात के बाद आगजनी से शहरवासी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को तेज आंधी और बरसात के बाद शहर में कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। जैसे ही आंधी शुरू हुई, उसी दौरान फायर कंट्रोल रूम में कॉल्स आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
एक घंटे के अंदर ही कंट्रोल रूम में 7-8 फोन कॉल्स आईं, जिनमें अलग-अलग जगहों पर आग लगने की सूचनाएं दी गईं। हालांकि कहीं भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की क्षति की सूचना मिली।
विज्ञापन
ज्यादातर आग पत्तों और झाड़ियों में ही लगी थी और इन्हें बुझाने के लिए फायर विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। कई जगहों पर तो बारिश के पानी से अपने आप ही आग बुझ गई।
विज्ञापन
आंधी के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी के बोटैनिकल गार्डन में भी आग लग गई। यहां शाम 7 बजकर 7 मिनट में आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली। फायर डिपार्टमेंट की ओर से फौरन 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए भिजवाई गईं।
यहां पहले पत्तों में आग लगने की कॉल थी, लेकिन बाद में पता चला कि वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगी थी। फायर डिपार्टमेंट की 2 गाड़ियों ने यहां आग बुझाई।
यहां-यहां लगी आग
- सेक्टर-42सी में पत्तों में आग लगी
- अटावा के पास झाड़ियों में आग लगी
- सेक्टर-40 के एक मकान में स्पार्किंग
- डड्डूमाजरा में पत्तों में आग
- पंजाब यूनिवर्सिटी के बोटैनिकल गार्डन में आग