{"_id":"6a1b3d20c449157d060d5cde","slug":"stories-bring-peace-ut-administrator-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1033555-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा से मिलती है शांति: यूटी प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा से मिलती है शांति: यूटी प्रशासक
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर में यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कथा श्रवण के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान एचएस लक्की ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। कथा व्यास सत्यदेव शर्मा का प्रशासक ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। प्रशासक ने कथा श्रवण किया और भगवान की आरती उतारी।
एचएस लक्की ने बताया कि प्रशासक ने मंदिर में आधा घंटा से भी अधिक समय तक बैठकर कथा श्रवण किया। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यहां आकर और कथा श्रवण कर अच्छा लगा। कथा से शांति मिलती है। मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री और पंडित कपिल ने प्रशासक को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर अश्वनी गुप्ता, सतीश सूरी, अशोक चोपड़ा, हरिकिशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा की पूर्णाहुति 4 जून को होगी। इस मौके पर विशाल भंडारा भी होगा।