{"_id":"18a3b877c858c9e4885b711952be0429","slug":"status-has-increased-rather-than-vanity-responsibilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओहदा बढ़ने का घमंड न करें अफसर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ओहदा बढ़ने का घमंड न करें अफसर'
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका ओहदा बढ़ा है, इसका घमंड करने के बजाए अपनी नई जिम्मेदारी को समझें, ताकि भविष्य में भी उसी तरह साफ-सुथरी छवि से नौकरी कर सकें, जैसे अब तक की है।
पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल ने कमिश्नरेट के प्रमोट हुए चार उन इंस्पेक्टरों को कुछ ऐसी ही नसीहत दी, जो अब एसीपी बन गए हैं।
इसी प्रमोशन के चलते बुधवार को सेक्टर-14 थाने में बने पुलिस कम्यूनिटी हब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमिश्नरेट से इंस्पेक्टर धर्मबीर, इंस्पेक्टर दलीप, इंस्पेक्टर राजकुमार व इंस्पेक्टर पवन एसीपी के पद पर पिछले दिनों प्रमोट हुए थे।
इस कार्यक्रम के दौरान डीसीपी अश्विन शेणवी, एसपी कृष्ण हुड्डा, एसीपी पूर्णिमा सिंह, एसीपी कुशलपाल सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
डीसीपी अश्विन शेणवी ने भी प्रमोट हुए अधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे।