फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   States also reduced the price of petrol, the administration is waiting for the center

राज्यों ने भी घटाए पेट्रोल के दाम, प्रशासन केंद्र का कर रहा इंतजार

Mon, 23 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
States also reduced the price of petrol, the administration is waiting for the center
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत के बाद महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने भी कर में कटौती करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में अपने स्तर पर कीमतें घटाने के सवाल पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि वह केंद्र की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। इसके अनुसार ही सोमवार को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शनिवार को भले पेट्रोल पर 9.50 रुपये कम किए लेकिन चंडीगढ़ में 8.54 रुपये ही दाम कम हुए हैं। दाम कम होने से पहले चंडीगढ़ में कई दिनों से पेट्रोल के दाम 104.70 रुपये पर स्थिर थे। दाम कम होने के बाद रविवार को शहर में पेट्रोल 96.20 रुपये के करीब बिका। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि केंद्र की घोषणा के साथ ही कंपनियों ने भी पेट्रोल के दाम 0.96 पैसे बढ़ा दिए। केंद्र की राहत के बाद अब शहरवासियों को चंडीगढ़ प्रशासन से आस है कि वह भी अपने स्तर पर वैल्यू एडिड टैक्स (वैट) को घटाएं ताकि लोगों को ज्यादा राहत मिले। प्रशासन ने आखिरी बार पांच नवंबर 2021 को वैट घटाया था, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम करीब सात रुपये तक घट गए थे। केंद्र की कटौती शहरवासियों के लिए राहत है लेकिन जिस स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंच गए हैं, शहरवासियों को पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा लग रहे हैं। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते क्रूड ऑयल के दाम से अंदेशा जताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आने वाले दिनों में अभी बढ़ेंगे। दरअसल, पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइज, एक्साइज, फ्रेट चार्ज व डीलर कमीशन मिलाकर बनी कीमत पर स्थानीय सरकार व प्रशासन वैट वसूलते हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। प्रदेश भाजयुमो ने रविवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गणेश झा व जसमनप्रीत सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच लोगों को इस फैसले से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed