फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statements of four policemen including the inspector who caught Hawara recorded

Chandigarh News: हवारा को पकड़ने वाले इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Statements of four policemen including the inspector who caught Hawara recorded
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में दर्ज 18 साल पुराने मामले में मंगलवार को जिला अदालत में चार गवाहों की गवाही हुई।
विज्ञापन

इनमें से एक गवाह तत्कालीन इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह थे, जिन्होंने हवारा को 18 साल पहले हथियारों के साथ पकड़ा था। इस मामले में 11 अगस्त को आतंकी हवारा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद 4 सितंबर को शुरू हुए ट्रायल के दौरान पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज कराए जा चुके हैं। ट्रायल शुरू होने के बाद मामले में मंगलवार को दूसरी सुनवाई हुई। इसमें यूटी पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह के अलावा तत्कालीन सब इंस्पेक्टर राम कुमार, ड्राफ्टमैन और आर्मर के भी बयान दर्ज किए गए। अब मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की गई है। साल 2005 में सेक्टर-36 और सेक्टर-17 थाने में आतंकी जगतार सिंह हवारा के खिलाफ दो आपराधिक मामलों में देश के खिलाफ जंग छेड़ने, हथियार जुटाने, दंगा भड़काने के लिए उकसाने वाला कृत्य करने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं समेत आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाते हुए केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




तिहाड़ में काट रहा उम्रकैद की सजाबब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी जगतार सिंह हवारा इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। उसे पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। बाद में इसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। बता दें कि हवारा समेत अन्य आतंकियों ने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को पंजाब सिविल सचिवालय परिसर में बम धमाके में मारा था। बाद में आतंकी हवारा अपने दो साथियों समेत बुड़ैल जेल से जनवरी 2004 में 94 फीट लंबी सुरंग खोद फरार हो गया था, लेकिन बाद में सभी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed