फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statements of 20 more women policemen recorded, all 143 women deployed in the district will be interrogated

Chandigarh News: 20 और महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, जिले में तैनात सभी 143 महिलाओं से होगी पूछताछ

Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Statements of 20 more women policemen recorded, all 143 women deployed in the district will be interrogated
शिकायती पत्र में महिलाकर्मियों के नाम स्पष्ट नहीं होने से पहचान में आ रही परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।
पुलिस के एक आला अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण के मामले में सोमवार को 20 महिला पुलिसकर्मियों ने बयान दर्ज कराए। अब तक कुल 39 महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जिले में तैनात सभी 143 महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होंगे।
जांच अधिकारी फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी का दावा है कि अभी तक आरोपों से संबंधित कोई साक्ष्य या तथ्य नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 25 महिला कर्मियों को बयान के लिए बुलाया गया था। इनमें से 23 कर्मियों को सरकारी बस में एसपी आस्था के सरकारी आवास पर लाया गया। बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। इस मामले में वायरल हो रहे एक और शिकायती पत्र में सात पुलिसकर्मियों के नाम दिए गए हैं। केवल एक के आगे सरनेम लिखा होने से उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है। इसी वजह से जांच अधिकारी जिले में तैनात सभी महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन


-------
आज महिला आयोग में पीड़ितों के बयान

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने 27 अक्तूबर को स्वत: संज्ञान लेकर डीजीपी से मामले की रिपोर्ट तलब की थी। इसके अलावा 29 अक्तूबर को फरीदाबाद स्थित महिला आयोग के दफ्तर में पीड़ितों के बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। मंगलवार को महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समक्ष महिला पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

कोई डराने की कोशिश करे तो एक कॉल करें : विनेश

जुलाना से विधायक व ओलंपियन विनेश फोगाट भी इस मामले को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा कि मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि भविष्य में उन महिलाओं से बयान लिया जाएगा कि हमने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मैं यकीन दिलाती हूं कि अगर कोई आपको डराने की कोशिश करे तो आपको सिर्फ एक कॉल करना है। हम आपकी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेंगे।



--------

143 महिला कर्मियों के बयान दर्ज होने के बाद होगी शिकायतकर्ता की पहचान
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि शिकायती पत्र में किसी शिकायतकर्ता का सरनेम नहीं लिखा है, इस वजह से जिले में तैनात कुल 143 महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पत्र में सात शिकायती नामों में से एक का सरनेम लिखा है, लेकिन उस नाम की जिले में 23 महिलाकर्मी हैं। जिले में 143 महिला कर्मियों के बयान दर्ज करने के बाद ही असली शिकायतकर्ता महिलाओं की पहचान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed