Amritsar: सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने हथियारों के साथ एक आरोपी पकड़ा
आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के संपर्क में था जो ड्रोन और अन्य तरीकों से हथियारों और ड्रग्स की बड़ी खेप को भारतीय क्षेत्र में भेज रहा था। आरोपी के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से हथियार तस्करी को अंजाम देने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तानी हथियार तस्कर राणा दयाल के संपर्क में था। पकड़े आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव अटलगढ़ के निवासी राजवंत सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने बॉर्डर पार के तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है। आगामी स्वतंत्रता दिवस के तहत प्रदेश भर में अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Special drives ahead of #IndependenceDay yield results!
विज्ञापन विज्ञापन
In an intelligence-based operation, the State Special Operation Cell (#SSOC), Amritsar, busted a cross-border smuggling module by apprehending Rajwant Singh @ Raju.
The accused has been in contact with #Pakistan-based… pic.twitter.com/TSKSiSpTqv
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 5, 2024
आरोपी पाकिस्तानी तस्कर राणा दयाल के सीधे संपर्क में था, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से भारत में हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि राजवंत सिंह काफी समय से पाकिस्तानी तस्कर राणा दयाल द्वारा भेजी गई नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था। तस्करी के हथियार स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए मंगवाए गए थे। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।