फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   state minister krishan kumar bedi and cmo dr vandna bhatia phone talk live audio

मंत्रीजी-CMO की फोन टॉक पढ़ेंगे तो दंग रह जाएंगे

Fri, 30 Jan 2015 10:07 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
state minister krishan kumar bedi and cmo dr vandna bhatia phone talk live audio

हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कुरुक्षेत्र से सीएमओ डा. वंदना भाटिया के बीच फोन पर हुई बातचीत आपको दंग कर सकती है। दोनों में हुई तकरार की रिकार्डिंग आम लोगों के बीच पहुंच गई है।

विज्ञापन


हालांकि बातचीत की सीडी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तक नहीं पहुंची है, लेकिन सोशल मीडिया में यह वायरल हो चुकी है। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों ही पक्ष गुस्से में प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले को लेकर हरियाणा की अफसरशाही और मंत्रिमंडल के बीच खाई गहरा गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री जहां इस मुद्दे पर बेदी के साथ हैं, वहीं कुछ अधिकारियों का धड़ा सीएमओ का पक्ष ले रहा है। मुख्यमंत्री अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे हैं। जाहिर है कि मुख्यमंत्री को चुनाव से फुर्सत मिलने के बाद ही इस पूरे प्रकरण का निपटारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री और सीएमओ के बीच ये हुई बातचीत

state minister krishan kumar bedi and cmo dr vandna bhatia phone talk live audio

मंत्री का पीए: हैलो सीएमओ कुरुक्षेत्र बोल रही हैं
सीएमओ: हां जी
मंत्री का पीए: मंत्री कृष्ण बेदी जी का पीए बोल रहा हूं
सीएमओ: हां जी सर
मंत्री का पीए: कल भी कई बार आपको फोन किया। आपने फोन नहीं पिक किया
सीएमओ: कल 26 जनवरी थी, मैं बिजी होऊंगी
मंत्री का पीए: मैने आपको फोन 12 बजे किया था
मंत्री का पीए: कोई नहीं मैं यह नंबर फीड कर लेती हूं
मंत्री का पीए: लीजिए, मंत्री जी से बात करिए

यहां से शुरू हुई तकरार----

सीएमओ: सर नमस्कार
मंत्री: वंदना जी आप जिले की अधिकारी हो। फोन नहीं उठाती हो
सीएमओ: जी आदेश करें सर
मंत्री: वंदना जी मंत्री सीएमओ से नहीं तो क्या डाक्टर और क्लर्क से बात करेगा
सीएमओ: आदेश करें सर
मंत्री: मेरे पास शिकायतें आ रही हैं। कर्मचारी आपसे परेशान हैं
सीएमओ: चलो सर, आप देख लो, जो एक्शन लेना हो ले लो। कुछ करने लायक बात हो तो बताएं सर
मंत्री: एक्शन मुझे लेना आता है। मैं मिनिस्टर हूं, आप डाक्टर हो डंगर चराने वाली नहीं, मिनिस्टर से कैसे बात कर रही हो। आपका वे आफ टाकिंग यह है। मिनिस्टर से ऐसे बात करते हैं
सीएमओ: मैं तबसे पूछ रही हूं, जब आपने गिले ही करने हैं तो कर लो
मंत्री: मेरा कोई व्यक्तिगत काम नहीं है, जो करना है वो सरकार का काम है
सीएमओ: काम बताओ। 30 साल मुझे भी हो गए हैं नौकरी करते। मैं आपकी बात सुनने के लिए नहीं बैठी हूं। आप एक महिला अधिकारी से इस तरह बात नहीं कर सकते।
राज्यमंत्री : महिला अधिकारी को राइट है क्या बदतमीजी का
सीएमओ : नहीं.. नहीं आपको राइट है क्या, सबसे पहले आपने शुरू किया
सीएमओ : सर मेरे पास ये सारा टेप भी है और मैं आपको सुना भी सकती हूं कि शुरू किसने किया सर
राज्यमंत्री : मैं भी सीएम को बताऊंगा कि एक मिनिस्टर से........
(रिकॉर्डिंग यहीं खत्म हो जाती है)

मैंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की: बेदी

state minister krishan kumar bedi and cmo dr vandna bhatia phone talk live audio

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से समक्ष बातचीत में कहा कि मैं किसी अधिकारी के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं हूं, उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। सीएमओ मेरी बात नहीं सुन रही थी। बेदी ने दो टूक कहा कि उन्होंने सीएमओ के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।

कौन हैं कृष्ण बेदी
थानेसर के गांधी नगर में छोटी सी दुकान चलाते हुए राजनीति में कदम रखने वाले कृष्ण बेदी पहली बार 1994 में नगर पार्षद चुने गए थे। बेदी ने कुरुक्षेत्र के एक शिक्षण केंद्र में बतौर शिक्षक भी काम किया है। वर्तमान में शाहाबाद से विधायक हैं। राजनीति के शुरुआती दौर से वे भाजपा से जुड़े हैं।

विभाग ने मांगा लिखित में स्पष्टीकरण : सीएमओ
राज्यमंत्री से अभद्रता प्रकरण में घिरी सीएमओ को लिखित में जवाब देने का लेटर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को यह लेटर जिला स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है। सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने इसकी पुष्टि की है। पत्र का जिक्र करते हुए सीएमओ ने बताया कि विभाग ने उनका पक्ष रखने की बात कही है, जिसे वह उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगी। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। 26 और 27 जनवरी को राज्यमंत्री ने कॉल की थी, लेकिन जिस नंबर से कॉल आई थी वह नंबर उनके पास फीड नहीं था।

कृष्ण-वंदना रिकॉर्डिंग की मिली संज्ञा
सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री की रिकॉर्डिंग करके दिसंबर 2014 के दौरान राजस्थान में भाजपा विधायक द्वारा एक सीएमओ को धमकाने की रिकॉर्डिंग करने की घटना को ताजा कर दिया। बहरहाल कुरुक्षेत्र में इस रिकार्डिंग को कृष्ण-वंदना रिकॉर्डिंग की संज्ञा दी जा रही है।

बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनने के लिए क्लिक करें-

src="https://www.youtube.com/embed/hxnWBlFAC0s" frameborder="0"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed