फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State level sports competition of schools from 1st to 23rd September

Chandigarh News: स्कूलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक से 23 सितंबर तक

Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
State level sports competition of schools from 1st to 23rd September
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में स्कूलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक सितंबर से 23 सितंबर तक होंगी। इनमें 20 ओलंपिक और 10 गैर ओलंपिक खेल शामिल हैं। कुल 30 खेलों में खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में होंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया गया है। राष्ट्र स्तरीय टीम का चयन करके चयनित खिलाड़ियों की सूची पूरी जानकारी के साथ तत्काल निदेशालय को भेजनी होगी। इन खेलों की मेजबानी अलग-अलग जिलों को दी गई है।


प्रतियोगिता में ये खेल शामिल
प्रतियोगिता में फुटबाॅल, जिम्नास्टिक, हैंडबाॅल, हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, शूटिंग, बास्केटबाॅल, मुक्केबाजी, ताइक्वांडो, टेनिस, वालीबॉल, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, फेंसिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, बेसबाॅल, शतरंज, खो-खो, नेट बॉल, स्केटिंग, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, सॉफ्टबाॅल के साथ योग भी शामिल है।
विज्ञापन



ये रहेगा शेड्यूल
एक से तीन सितंबर तक होने वाले खेल

जिला खेल

अंबाला -तैराकी, जिम्नास्टिक

पानीपत -टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबाॅल
रोहतक -मुक्केबाजी, स्केटिंग, साॅफ्टबाॅल
कैथल -जूडो, हैंडबाॅल, क्रिकेट


छह से 8 सितंबर तक होने वाले खेल
जिला खेल

पंचकूला -टेनिस, क्रिकेट, योग
भिवानी -नेटबाॅल, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी
हिसार -हैंडबाल, कुश्ती, खो-खो



10 से 12 सितंबर तक होने वाले खेल
जिला खेल
सिरसा -तैराकी, नेटबाॅल, जूडो

गुरुग्राम -वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल
रेवाड़ी -फेंसिंग, ताइक्वांडो, बेसबाॅल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed