फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State level honor ceremony in Karnal on the occasion of International Women's Day

करनाल में आज राज्यस्तरीय सम्मान समारोह: 40 महिलाएं और 66 बालिकाएं होंगी सम्मानित, सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि

Fri, 10 Mar 2023 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 01:36 AM IST
सार

करनाल की नई अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
State level honor ceremony in Karnal on the occasion of International Women's Day
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को करनाल में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 40 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस अवार्डों के लिए बालिका उत्थान के लिए 62 अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहला सुषमा स्वराज अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


करनाल की नई अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहेंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि महिला दिवस समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम, नर्सिज, महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वुमेन अवार्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवार्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इन महिलाओं को मिलेंगे अवार्ड

सुषमा स्वराज अवार्ड: मंजू शर्मा, ढिगाना, जींद 

इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड:
रीतू लाठर करनाल,
मोनिका शर्मा यमुनानगर

कल्पना चावला शौर्य अवार्ड: 

  • वंदना सैनी, महेंद्रगढ़
  • लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड: 
  • चंद्र प्रभा मदान, गुरुग्राम

एएनएम, नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू अवार्ड

  • कुमारी मनीषा, जींद
  • शिक्षा देवी, कैथल

स्पोर्टस महिला अवार्ड

  • सीमा पूनिया, सोनीपत
  • शिल्पा रानी, जींद
  • मनप्रीत कौर, अंबाला सिटी
  • शर्मिला, रेवाड़ी
  • संतोष, भिवानी
  • पूनम, हिसार
  • सूचिका, रोहतक
  • मीनाक्षी, झज्जर
  • ऐश्वर्या, भिवानी
  • प्रेम सोमरा, पंचकूला
  • सविता मलिक, कैथल

सरकारी कर्मचारी अवार्ड

  • एएसआई सुमन देवी, पंचकूला
  • रेनू देवी, पानीपत
  • शीतल, झज्जर

सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड

  • पूजा अल्याण, आदमपुर, हिसार
  • नीकिता शर्मा, नारनौल

महिला उद्यमी पुरस्कार: रिचा गर्ग, नारनौल
स्त्री शक्ति पुरस्कार: पूजा शर्मा, गुरुग्राम

आंगनबाड़ी वर्कर: 

  • ज्योत्सना, दादरी
  • अनिता कैथल
  • रजनी, करनाल
  • संतोष, महेंद्रगढ़
  • सतेश कुमारी, पलवल
  • दुर्गा, रेवाड़ी
  • सुमन, पानीपत


प्रशंसा पत्र: 

  • प्रियंका पूनिया
  • गीता रानी
  • सीमा देवी
  • प्रिया असीजा
  • पूजा कुमार
  • निर्मला देवी
  • बीना कौशिक 
  • अनिता शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed