फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State in-charge Punia met Shah, discussion took place on the election of state president.

Chandigarh News: प्रदेश प्रभारी पुनिया ने शाह से की मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा

Sat, 12 Apr 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
State in-charge Punia met Shah, discussion took place on the election of state president.
चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा सरकार की योजनाओं, फैसलों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। इसके साथ पीएम मोदी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है और मोहन लाल बड़ौली का नाम सबसे ऊपर है। मगर इसके बावजूद उनके नाम की घोषणा न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। शाह से मुलाकात के बाद पूनिया ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता अमित शाह हरियाणा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। बताया जा रहा है कि पूनिया ने हरियाणा सरकार की ओर से जनता के हित में लिए जा रहे फैसलों की जानकारी शाह को दी है।
विज्ञापन


धन्ना भगत की जयंती पर 20 को होगा कार्यक्रम : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महान धन्ना भगत की जयंती 20 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाई जाएगी। धन्ना भगत की जयंती पर जिला जींद के उचाना में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भगत शिरोमणि धन्ना भगत भक्तिकाल के महान आदर्श थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed