{"_id":"656bf5ef4ff05fd5f2091dc5","slug":"state-aids-control-society-took-out-public-awareness-rally-in-chandigarh-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक से साइक्लोथॉन का आयोजन, एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना लेक से साइक्लोथॉन का आयोजन, एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया
Sun, 03 Dec 2023 09:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 09:04 AM IST
सार
राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि एचआईवी से बचाव में चंडीगढ़ देश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पीजीआई के एआरटी सेंटर ने जहां देश के 682 एंटीरेट्रोवाइरल (एआरटी) सेंटरों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
साइकिल रैली में भाग लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी ने रविवार को साइक्लोथौन का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। रैली को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने सुबह 7:30 बजे सुखना लेक से हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सेक्टर 42 स्थित न्यू लेक पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों को आईसीटीसी वैन में अपना मुफ्त एचआईवी परीक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि एचआईवी से बचाव में चंडीगढ़ देश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पीजीआई के एआरटी सेंटर ने जहां देश के 682 एंटीरेट्रोवाइरल (एआरटी) सेंटरों में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं जागरूकता के प्रयास का ही परिणाम है कि चंडीगढ़ में एड्स का संक्रमण दर राष्ट्रीय दर से नीचे आ गया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में राष्ट्रीय एचआईवी प्रसार 0.22 प्रतिशत है जबकि चंडीगढ़ में यह प्रसार दर 0.19 प्रतिशत पर है। दो एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र (पीजीआईएमईआर और जीएमसीएच-32) एचआईवी/एड्स (पीएलएचआईवी) से पीड़ित लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ में एआरटी पर 5080 मरीज पंजीकृत हैं। इसमे पुरुष 3307, महिला 1751 और ट्रांसजेंडर की संख्या 22 है।