फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Startup's Mahakumbh on 6th and 7th, veterans will gather on one platform, will give Guru Mantra

Chandigarh News: स्टार्टअप का महाकुंभ छह और सात को, एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज, देंगे गुरु मंत्र

Tue, 04 Mar 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Startup's Mahakumbh on 6th and 7th, veterans will gather on one platform, will give Guru Mantra
चंडीगढ़। आगामी 6 और 7 मार्च को चंडीगढ़ में स्टार्टअप का महाकुंभ होने जा रहा है। कई स्टार्टअप के फाउंडर और को-फाउंडर विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। कई स्टार्टअप को एंजल इन्वेस्टर, स्मॉल वीसी की तरफ से फंड भी फंड और मेंटरशिप भी दी जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के निजी होटल में कार्यक्रम के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। टाई चंडीगढ़ चैप्टर के प्रधान और फाउंडर सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि दो दिनों में 115 स्पीकर आएंगे, जिसमें 26 महिलाएं हैं। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, आईपीएल के चेयरमैन समेत पंजाब के कई आईएएस, मोबिक्विक, योर स्टोरी, निम्स, जस्ट हर्ब्स आदि के फाउंडर्स भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

टाई चंडीगढ़ के उप प्रधान पुनीत वर्मा ने बताया कि विभिन्न स्टार्टअप कंपनियों को करीब पांच करोड़ रुपये तक की फंडिंग भी दी जाएगी। इसके लिए तीन महीने पहले आवेदन मांगे गए थे। 150 आवेदन आए हैं। इसमें से 30 पंजाब के हैं। इन सभी की पहले स्तर की स्क्रीनिंग की गई है। कइयों ने ऑनलाइन स्पीच भी दी, जिसमें से करीब 12 का चयन किया है। वह 6 मार्च को चंडीगढ़ में लाइव स्पीच देंगे। 30 से ज्यादा इन्वेस्टर होंगे, जो इन्हें फंड प्रदान करेंगे। इसके अलावा कई स्टार्टअप फाउंडर्स को मेंटरशिप और अपने प्रोडक्ट को प्रदर्शित करने के लिए मुफ्त में बूथ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में काफी संभावना :
पूर्व चेयरमैन हरित मोहन ने बताया कि चंडीगढ़ से कई स्टार्टअप निकले हैं। चंडीगढ़ और आसपास ऐसा एक सिस्टम बनाने की जरूरत है ताकि बच्चों को बाहर जाना न पड़े। इसके लिए 20 साल से कोशिश चल रही है लेकिन इस कोशिश को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में काफी संभावना है। इस रीजन में स्टार्टअप बहुत तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। फ्लिपकार्ट के फाउंडर भी चंडीगढ़ से थे। टाई चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव और ट्रेजरार आदवित उपाध्याय ने कहा कि टाइकॉन 2025 में एक शृंखला मास्टर क्लास सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। 6 और 7 मार्च को 20-20 मिनट के कई सेशन होंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप के लिए स्ट्रेटजी, ब्रांडिंग, आइडिया टू आईपीओ, डीप एआई, आईपीएल से सीख, साइबर सुरक्षा की मजबूती पर मास्टर क्लास, स्ट्रेटेजिक साझेदारी और बिक्री वृद्धि के लिए रणनीतियां और ब्रांड वारफेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article