फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Start cleaning in the city, people took a sigh of relief

शहर में सफाई शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 25 Jan 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Start cleaning in the city, people took a sigh of relief
शहर में शनिवार को आखिरकार सफाई का काम शुरू हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पूरे दिन सफाई मुलाजिम शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई के काम में जुटे रहे। पहले चरण में विभिन्न फेजों में लगे कूडे़ के ढेराें को हटाया गया। साथ ही मेन सड़कों पर झाड़ू लगाया गया। उम्मीद जताई जा रही आने वाले तीन-चार दिनों में स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में आ जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वैसे तो सफाई मजदूर फैडरेशन पंजाब ने शुक्रवार देर रात ही हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी थी। लेकिन मोहाली इकाई अपनी कुछ मांगों को लेकर अड़ी हुई थी। जो स्थानीय प्रशासन द्वारा हल की जानी हैं। इसी मामले को लेकर फैडरेशन की शनिवार सुबह डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू, निगम कश्मिनर उमाशंकर गुप्ता एवं निगम और एडिशनल कमिश्नर बीडी सिंगला के साथ मीटिंग हुई।
विज्ञापन


प्रशासन ने मुलाजिमों की सारी मांगें मानने का भरोसा दिया। इसके बाद सफाई मुलाजिमों ने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। फिर फेज-9 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से सफाई मुहिम शुरू की गई। निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सफाई का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही स्थिति सामान्य होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed